पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव लडऩे का इरादा नहीं :जोगी

चुनाव लडऩे का इरादा नहीं :जोगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटापारा . छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी शनिवार की रात्रि अमरकंटक एक्सप्रेस से पेंड्रारोड जाते समय भाटापारा स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि अभी उनका लोकसभा चुनाव लडऩे का इरादा कहीं कोई इरादा नहीं है। इस बारे में उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वे मौजूदा समय में करीब एक वर्ष तक चुनाव की राजनीति से दूर रहेंगे और धार्मिक पूजा-पाठ में अपना समय व्यतीत करेंगे। जोगी ने यह भी कहा वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पेंड्रा मरवाही जा रहे हैं। उनके पास कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ लोगों के सुझाव आ रहे हैं लेकिन व चुनाव से एक वर्ष पूरी तरह से दूर रहेंगे। इस दौरान युवक कांग्रेस के अभिषेक मोदी, राजा तिवारी, सुरेंद्र तिवारी मौजूद थे।