पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद हुए जवानों के स्कूल पहुंच दी श्रद्धांजलि

शहीद हुए जवानों के स्कूल पहुंच दी श्रद्धांजलि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.धमतरी
नक्सल हमले में वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों को पुलिस जवान स्कूल पहुंचकर श्रद्धा सुमन दे रही है। जिले के ऐसे 21 शहीद है, जिन्हें उनके थाना क्षेत्रों के टीआई उनके स्कूल में जाकर शहीदों की फोटो रखकर तिलक व माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को कोतवाली टीआई राजकुमार सोरी शहीद आरक्षक नोहरुराम नेताम पिता इतवारी राम, रामेश्वर ध्रुव पिता इतवारी राम ध्रुव, भूषण मंडावी पिता शंभुराम मंडावी का फोटो लेकर म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे, जहां के वे छात्र थे। तीनों शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टीआई श्री सोरी ने कहा कि तीनों जवान म्युनिसिपल स्कूल के पूर्व छात्र थे, जो उनके विभाग में ड्यूटी कर रहे थे। नपा सीएमओ मनोज सिंह ने कहा कि किसी भी विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि उसके स्कूल का छात्र देश के लिए अपना बलिदान दिया। वीर गति को प्राप्त करने वाले शहीदों को हर किसी को नमन करना चाहिए। प्राचार्य अशोक पवार ने कहा कि वे मां-बाप धन्य है, जिन्होंने ऐसे सुपुत्रों को जन्म दिया, जो देश की रक्षा में अपनी जान दी। शहीदों के बलिदान पर हम सभी को नाज है। इस स्कूल का सौभाग्य है कि ऐसे छात्र यहां शिक्षा ग्रहण किए।
देश प्रेम की भावना
एसपी एआर कोर्राम ने बताया कि लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने एवं शहीदों की कुर्बानी से आज के युवा अवगत हो इसी उद्देश्य से डीजी साहब ने ऐसी पहल की है। जिले के ऐसे 28 जवान हैं, जो धमतरी के निवासी है, इनके स्कूलों में पुलिस पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रही है।
ये हुए शहीद
संबलपुर निवासी आरक्षक नारायण सोरी, सांकरा निवासी नोहरुराम नेताम, गागरा निवासी संतोष कुमार नेताम, गट्टासिल्ली निवासी महावीर प्रसाद, आमगांव निवासी चंद्रहास ध्रुव, जैतपुरी निवासी शिवकुमार कोर्राम, फरसियां निवासी रतनलाल मरकाम, जंगलपारा नगरी निवासी अमजद खान, छिपली निवासी खिलावन बिसेन, बाजार पारा निवासी प्यारेलाल सोम, रानीगांव निवासी उप निरीक्षक कोमल सिंह साहू, नवागांव खुर्द निवासी रामेश्वर ध्रुव, सतबहना निवासी प्रधान आरक्षक सियाराम ध्रुव आदि को श्रद्धांजलि दी गई।



धमतरी. म्युनिसिपल स्कूल में शहीद जवानों के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते अतिथि।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के शहीद हुए जवानों को किया याद