पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामसभाएं हुईं फेल

ग्रामसभाएं हुईं फेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.धमतरी
ग्रामसभा को ग्रामीणों का तवज्जो नहीं। आनन-फानन में फार्मेल्टी पूरी कर रहे अधिकारी। पंचायत पदाधिकारी व कर्मचारियों का कोरम पूरा करने में छूट रहा पसीना।
ग्रामीणों ने शासन के मंसूबो पर पानी फेर दिया है। अधिकांश पंचायतों में ग्रामसभा का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण ग्रामसभा में नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे लगातार ग्रामसभाएं स्थगित हो रही हैं। ऐसे में शासन का उद्देश्य धरा का धरा रह गया है। ग्रामसभा के तीसरे दिन 25 जनवरी को भी ग्रामसभा की दयनीय स्थिति रही।
15 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 2 पंचायत ग्राम पंचायत भानपुरी और वनांचल के ग्राम सटियारा में ही कोरम पूरा होने के साथ ग्रामसभाएं आयोजित हुई, जहां आनन-फानन में शासन के 20 एजेंडों पर चर्चा किया गया।
स्थगित हुई ग्रामसभा
25 जनवरी को ग्राम पंचायत तरसींवा में सिर्फ 54 ग्रामीण ही उपस्थित हो पाए, जिससे यहां ग्रामसभा निरस्त हो गया। गुजरा में 46, सांकरा में 17, पुरी में 14, छाती में 24, बंजारी में 10, भोयना में 12, मुड़पार में 9, श्यामतराई में 12, सिवनीखुर्द में 66, बेलतरा में 12, मोंगरागहन में 24 ग्रामीण ही उपस्थित हुए। इन पंचायतों में ग्रामसभाएं कोरम के अभाव में स्थगित हो गई।
28 को यहां
ग्राम रावां, तेलीनसत्ती, जुनवानी, बोडऱा सां, उड़ेना, सेनचुवा, सेमरा-बी, दर्री, मथुराडीह, बेन्द्रानवागांव, शंकरवारा, रत्नाबांधा, कोलियारी, किसनपुरी, पहरियाकोन्हा, पटेलगुड़ा और कोदागहन में 28 जनवरी को ग्रामसभा आयोजित किए जाएंगे।