पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर उड़ी पतंगें

मतदाता दिवस पर उड़ी पतंगें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरुक करने जिला प्रशासन ने किया आयोजन, बेस्ट स्लोगन लिखने वाले होंगे पुरस्कृत।

भास्कर न्यूज.धमतरी

स्वीप प्लान के तहत शनिवार को मिशन ग्राउंड में एक साथ दर्जनों पतंग उड़े। छात्रों, मतदाताओं एवं अधिकारियों ने भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। मतदाताओं को जागरुक करने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कुछ लोग पतंग, चकरी घर से लेकर आए, वहीं अनेक को जिला प्रशासन ने पतंग उपलब्ध कराया।

मिशन ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। छात्र अपने स्कूल से बैनर पोस्टर लेकर रैली के रुप में आयोजन स्थल पहुंचे। वे अपने पतंग में विभिन्न नारा लिखकर पहुंचे थे। यहां अधिकारियों ने बेहतर नारा लिखे छात्रों का चयन किया, जिन्हें 26 जनवरी को मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। मैदान में एक साथ आकाश में दर्जनों पतंग उड़ते रहे, जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बने। छात्रों के साथ छात्राओं ने भी पतंगबाजी की।

पतंग की संख्या ज्यादा होने से कई पतंग के आपस में पेच लड़ गए और कई की पतंग भी कटी। इस अवसर पर एसपी एआर कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ पीएस एल्मा, अपर कलेक्टर आईएस अग्रवाल, एसडीएम तुलिका प्रजापति, अजय अग्रवाल, सीएमओ मनोज सिंह, तहसीलदार अतुल विश्वकर्मा, अशोक पवार, प्रदीप साहू आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

नए मतदाताओं का स्वागत

आयोजित स्पर्धा के दौरान नए मतदाताओं का फूल माला से स्वागत कर सम्मान किया गया। छात्रों को एसपी एआर कोर्राम, अपर कलेक्टर आईएस अग्रवाल, एसडीएम तुलिका प्रजापति के हाथों सम्मान दिया गया।



मनोज का स्लोगन अव्वल



धमतरी. मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं का मिशन ग्राउंड में हुआ सम्मान।

पतंग प्रचार स्पर्धा में भखारा हाईस्कूल के मनोज साहू के स्लोगन को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय स्थान पर मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल के अस्मिता असाटी, सोनिया चावला, तृतीय प्रेरणा बघेल, वैभव लक्ष्मी दुबे रही। उक्त छात्रों को मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।

धमतरी. स्वीप प्लान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने आयोजित की गई स्पर्धा।