पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई के साथ स्वस्थ मनोरंजन की आवश्यकता

पढ़ाई के साथ स्वस्थ मनोरंजन की आवश्यकता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. पिथौरा

ग्राम खुटेरी में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन दिवस पर अंतिम मैच का उद्घाटन विधायक चुन्नीलाल साहू के मुख्य आतिथ्य एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख दो टीमों के रूप में ग्राम खुटेरी के ही दोनों टीमों ने भाग लिया। १३ दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कुल ६१ टीमों ने हिस्सा लिया और अंतिम दौर में ग्राम खुटेरी के ही टीम विजेता एवं उप विजेता रहे। मुख्य अतिथि के आसंदी से उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक साहू ने कहा कि आज के दौर में युवा वर्गों का रूझान मुख्य रूप से क्रिकेट की ओर है, हालांकि इस खेल का अंक खिलाडिय़ों को प्रतियोगी परीक्षाओं में नहीं मिल पाता जबकि अन्य खेलों का अंक परीक्षाओं में मिलता है। अत: शासन को चाहिए कि अब क्रिकेट खेल का अंक खिलाडिय़ों को मिले।

अतिथियों का आतिशी स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री तिवारी ने भी अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के अलावा स्वस्थ्य मनोरंजन की भी आवश्यकता है। अत: क्रिकेट स्वस्थ्य मनोरंजन का एक अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लाखागढ़ के सरपंच प्रियरंजन कोसरिया टेका के सरपंच दुलीकेशन साहू, राजेश मिश्रा, मनराखन ठाकुर, भाजपा नेता प्यारी नायक भी मौजूद थे। उद्घाटन मैच का अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पूर्व ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों का बाजेगाजे के साथ पुष्पहार से स्वागत किया।

फाइनल मैच के दौरान मौजूद रहे विधायक चुन्नीलाल साहू।





ग्राम खुटेरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 61 टीमों ने लिया हिस्सा