अंचल में जगह-जगह शान से फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - राजिम
गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया।झंडे को सलामी दी गई। स्कूल, कालेज, स्थानीय शासकीय व गैरशासकीय संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में बच्चों ने सुबह प्रभातफेरी निकाली,नगर का भ्रमण किया, जय हिंद, वंदे मातरम के नारे लगाए, उसके बाद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एनसीसी के जवानों ने मार्चपास्ट किया। सभी संस्थानों में मिठाई वितरित की गई। विधायक संतोष उपाध्याय ने पं. सुंदरलाल शर्मा चौक पर, पूर्व सांसद पवन दीवान ने हाईस्कूल किरवई, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अंजना महाडि़क, लीड सहकारी संस्था में अध्यक्ष पवन सोनकर, शासकीय राजीवलोचन कालेज में प्राचार्य ओपी दुबे, पुलिस थाना में सुभाष नगर निरीक्षक ने तिरंगा झंडा फहराया। बेरोजगार संघ द्वारा पं. सुंदरलाल शर्मा चौक झंडा फहराया गया, इस मौके पर कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। श्री उपाध्याय ने इस मौके पर एकत्रित आठ हजार देकर उन्हें पुरस्कृत किया।
कराते का प्रदर्शन
पलारी - ब्लाक शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक शाला कोसमंदा में गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कराते मास्टर दिनेश मारकंडे व डेविड चंद्रकांत ने हैरतअंगेज कारनामे जैसे बाल से बाइक खींचना,ट्यूब लाइट का शरीर पर तोडऩा, सीने पर रखकर पत्थर तोड़वाना, ट्रैक्टर को कमर से पार करवाने का प्रदर्शन किया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।साक्षी वर्मा का बेस्ट छात्रा का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर बच्चों में बचत की आदत डालने के लिए चिल्ड्रन बचत बैंक खोला गया, अनुदेशक अश्वनी वर्मा, शकुंतला वर्मा, सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा कन्नौजे का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच पुरइन बाई, भारत वर्मा, रामेश्वर प्रसाद, गिरवर वर्मा, वेदराम, मनीराम, दाऊलाल, गमेश्वरी, रूपौतिन, भगवती, देवमति, हितेंद्र, दौलतराम, रमेश वर्मा, मेनका, सरोज आदि मौजूद थे। शासकीय उमा शाला कोसमंदी में प्राचार्य जगन्नाथ वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने रैली निकाल कर गांव भ्रमण किया। स्कूल परिसर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन एसएन पटेल, जेके आडिल ने किया।इस मौके पर सरपंच अखिलेश वर्मा,नरेंद्र वर्मा, डा. केआर वर्मा, शकुन वर्मा, राधा वर्मा आदि मौजूद थे। शासकीय उमा शाला वटगन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कुमारी बाई बघेल सरपंच ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विभिन्न गतिविधियों के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इसके पहले 25 जनवरी को स्कूल में मतदाता दिवस मनाया गया।
बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली
कोसमसरा - शासकीय हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस पद्मिनी साहू जपं सदस्य के मुख्य आतिथ्य, सरिता भास्कर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया, प्रभातफेरी निकाली गई, बच्चों ने नाटक, नृत्य, गीत आदि की मनोरंजक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य हेमलाल कैवत्र्य, प्रधानपाठक एसएस साहू, शिव कुमार श्रीवास, नारायणी श्रीवास, कुसुमलता, रंजना देवी, तुलसी पैकरा, मीनू वर्मा, पीसी साहू, राजू बंसोड़, लीलावती, योगेश देवांगन, ओपी कश्यप, लखेश्वर, मनबोध, भुनेश्वर, जाधव, श्यामलाल, लखन यादव आदि मौजूद थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सेमरिया, बोरसी, बगार में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
सभी संस्थाओं में फहरा झंडा
कसडोल - गणतंत्र दिवस पर नगर के सभी शासकीय व गैरशासकीय संस्थाओं में झंडा फहराया गया। सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।नगर के नपं में जानकी मानिकपुरी अध्यक्ष, सरस्वती शिशुमंदिर में श्यामबाई साहू अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा, इंदिरा शिशु मंदिर में दिनेश मिश्रा, जपं में अध्यक्ष गौरी देवी, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने झंडा फहराया। शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला बिलारी क में गणतंत्र दिवस पर झंडा सरपंच श्रीबाई पैकरा ने फहराया। स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने सलामी दी। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
बालक बालिकाओं ने प्रभातफेरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।इस मौके पर प्रतिभावान छात्रों व खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रेमशंकर यादव, समेश्वर कमलवंशी, छेड़ूराम पटेल, लक्ष्मण सिंह कमलवंशी, पुरीराम कोसल, गणेश राम, टिकेश्वर नवरंगे, शांत कैवत्र्य, मंशाराम, जयप्रकाश, रमाशंकर, मनोज साहू, घनश्याम जायसवाल, गायत्री, सुलक्षणा दिवाकर, रामकृपाल पैकरा आदि मौजूद थे।