पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र पर्व पर शान से फहराया तिरंगा

गणतंत्र पर्व पर शान से फहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
जिला मुख्यालय में रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद सोहन पोटाई ने नरहरदेव मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वाजारोहण कर परेड की सलामी ली।
पोटाई ने इसके बाद मुख्य मंत्री डा. रमन सिंह के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। आयोजित समारोह में हर्ष फायर रस्मी परेड द्वारा राष्ट्रपति की जय का उद्घोष उपरांत मार्चपास्ट और
स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रेरणा दायक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में श्री पोटाई ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों और विभिन्न मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया। मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विशेष रूप से शहीदों के परिजनों से भेंट की और उनका सम्मान किया। मार्चपास्ट में गैर शालेय वर्ग में
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्रथम, जिला पुलिस बल को दूसरा और जिला
महिला पुलिस बल को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। शालेय वर्ग में प्रथम स्थान पर एनसीसी शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय और एनसीसी शासकीय विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुरा और तृतीय स्थान पर एनएसएस शासकीय विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुरा रहे। बेस्ट प्लाटून कमांडर गैर शालेय जिला पुलिस बल, बेस्ट प्लाटून कमांडर छात्र शालेय विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुरा, बेस्ट प्लाटून कमांडर छात्रा शालेय एनएसएस शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहे। सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन में 20 स्कूलों के 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
व्यायाम के लिए स्मृति कप व्यायाम निर्देशक आबिद खान, विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रदान किया गया। चलित झांकी प्रदर्शन में प्रथम आदिमजाति कल्याण विभाग, द्वितीय राजीव गांधी शिक्षा मिशन, और तृतीय पुरस्कार रेशम विभाग ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य में प्रथम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, द्वितीय सेंट माइकल स्कूल गोविंदपुर, तृतीय सरस्वती शिशुमंदिर कांकेर ने प्राप्त किया।