पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारदाना खत्म, सप्ताहभर से खरीदी बंद

बारदाना खत्म, सप्ताहभर से खरीदी बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोयलीबेड़ा
लैम्पस में बारदाना नहीं होने के कारण एक सप्ताह से धान की खरीदी बंद पड़ी है। किसान एक सप्ताह से धान लेकर लैम्पस में बारदाना आने का इंतजार कर रहे हैं। दूर दराज से आए किसानों को खाने एवं रुकने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्हें कोई भी अधिकारी सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं कि बारदाना कब आएगा।
किसानों में इस बात से चिंता है कि खरीदी का निर्धारित समय समाप्त होने वाला है, इसलिए किसान काफी परेशान हैं। पानीडोबीर के दयालूराम, चिलपरस के देवीराम, फगनूराम, नवलूराम, सुकालूराम, जिरामतराई के शशि, जूनागावड़ेगांव के फागूराम, सिकसोड़ के दुवारूराम, नवगेल के बुद्धु राम ने कहा वे एक सप्ताह से कोयलीबेड़ा लैम्पस में हैं लेकिन उनका धान का कांटा नहीं हुआ, क्योंकि लैम्पस में बारदाना नहीं है।