पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजिम नवापारा क्षेत्र में उमड़ा अपार जनसमूह, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

राजिम नवापारा क्षेत्र में उमड़ा अपार जनसमूह, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवापारा राजिम - नगर सहित अंचल में रविवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही। गांधी चौक पर पालिकाध्यक्ष देहुती साहू एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॅा. बलजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वज की सलामी, राष्ट्रीय गान के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। सभा को पालिकाध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इसके अलावा टीबीएस स्कूल में प्राचार्या जीके गिल,मोमिनपारा में मुस्लिम जमात के सदर अयुब रिजवी एवं हाजी मौलाना फाईक रजा जनाब ने स्थानीय कांग्रेसियों की उपस्थिति में ध्वज फहराकर सलामी दी। पंजवानी चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक टोपी लगाकर तिरंगा फहराया। कुम्हारपारा में वार्डवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। भोईपारा में पूर्व पार्षद चतुर जगत एवं विक्रम धुम्रकेतु, सुभाषचौक में भी ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद हरिहर हाईस्कूल में शालेय स्टॅाफ की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों ने झण्डारोहण कर एनसीसी, स्काउट एवं रेडक्रास के कैडेट्स की सलामी ली। फूलचंद महाविद्यालय में समिति के पदाधिकारियों, महाविद्यालयीन स्टॅाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नगरपालिका भवन, मण्डी, सोसायटी, पुलिस थाना में विभाग प्रमुख व्दारा ध्वजारोहण किया गया।