- Hindi News
- दिनदहाड़े हुई चोरी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
दिनदहाड़े हुई चोरी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
नवापारा राजिम । बीते मंगलवार को ओम शांति कालोनी स्थित नीलकंठ साहू के सूने घर से दिनदहाड़े दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात एवं नगदी चोरी के दूसरे आरोपी लाखन देवार को शनिवार सुबह पुलिस ने नगरी जिला धमतरी से गिरफ्तार कर लिया। उसे माल बरामदगी के लिए यहां लाया गया। सिंधी कालोनी के पीछे स्थित देवार डेरा में अपने परिजन के पास छुपाकर रखे चोरी गये माल की जब्ती के साथ दोनों आरोपी भाइयों को क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ रायपुर ले गई। पूछताछ में उन्होंने पूर्व में धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद सहित अनेक थाना क्षेत्रों में चोरी करना कबूल किया है। शेष पेज १९ पर
पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त घटना के कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटे दोनो आरोपी भाइयों की मां व बहन भी चोरी के आरोप में जेल में बंद हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद कालोनियों में दहशत फैल गई थी। इस तरह की चोरी की घटना के आरोपियों को पकडऩे में पुलिस प्राय: असफल रहती है लेकिन इस वारदात में मिली सफलता के बाद प्रार्थी नीलकण्ठ साहू परिवार ने स्थानीय पुलिस का सार्वजनिक सम्मान करने का निर्णय लिया है।