पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत प्रतिनिधियों को समारोह में नहीं बुलाया

पंचायत प्रतिनिधियों को समारोह में नहीं बुलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
मालगांव में शिक्षकों ने स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया। इसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। गांव में ऐसा पहली बार हुआ कि पंचायत प्रतिनिधि ध्वजारोहण में शामिल नहीं हुए। गांव में दो शाला, प्राथमिक शाला व एक पूर्व माध्यमिक शाला है लेकिन दोनों स्कूल में सरपंच सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को ध्वजारोहण के लिए नहीं बुलाया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाने स्&52द्भ;कूल प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की जाती थी जिसमें सब कुछ तय किया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा शिक्षकों के व्यवहार से वे दुखी हैं। गांव के पूर्व माध्यमिक शाला में सरपंच द्वारा, छिंदपारा प्राथमिक शाला में उपसरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाता था।




इंतजार किया पर नहीं आए प्रतिनिधि

॥बच्चों के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को बुलवाया गया था लेकिन वे नहीं आए। 24 जनवरी को ग्राम सभा की बैठक में भी पंचायत प्रतिनिधियों को कहा गया था संभवत: शोरगुल के कारण वे बात नहीं सुन पाए। बहुत देर तक पंचायत प्रतिनिधियों का इंतजार करते रहे लेकिन वे नहीं पहुंचे।॥

उर्मिला उइके, प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक शाला, मालगांव

प्रतिनिधियों का अपमान

॥स्कूल प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं बुलवाया। ग्राम सभा की बैठक में भी नहीं कहा गया। पंचायत प्रतिनिधियों का यह अपमान है। इस विषय में 28 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया है।॥

विष्णु नाविक,

उपसरपंच, ग्राम पंचायत मालगांव