बच्चों की मोहक प्रस्तुति ने मन मोहा
तिल्दा-नेवरा - जेबी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से एनुअल फंक्शन मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। पालिका उपाध्यक्ष राम पंजवानी, समाजसेवी हीरानंद हरिरमानी, सेंचुरी स्कूल के प्राचार्य एसके पांडे, अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा और गणेश वंदना के साथ हुआ। स्कूल के डायरेक्टर श्रीकांत अग्रवाल ने श्रीफल और पुस्तकें भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने हनी बनी सांग ‘इत्ती सी हंसी’ जैसी प्रस्तुति से समां बांध दिया और सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। इसके बाद गरबा डांस, पंजाबी डांस आदि मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी गई। ज्ञात हो कि जे बी पब्लिक स्कूल तिल्दा नेवरा में नवीन कार्य शैली एवं उच्च व्यवहारिक शिक्षा पद्धति के लिए कार्यरत और प्रयत्नशील है।