पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ते से सोनू गायब अपहरण की आशंका

रास्ते से सोनू गायब अपहरण की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - लैम्पस संचालक सोनूराम ध्रुव कांकेर से घर वापस जाते समय रास्ते से गायब हो गया। आमाबेड़ा थानांतर्गत ग्राम चिचगांव निवासी 45 वर्षीय सोनूराम ध्रुव पिता मंगलराम 24 जनवरी को कांकेर आया था। उसे किसी से पैसे लेने थे। आठ हजार रुपए लेकर वापस अपने घर बाइक में अकेले जा रहा था। उसे इच्छापुर के पास रास्ते में देखा गया लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजन उसकी पतासाजी में जुटे हुए हैं। 27 जनवरी को उसकी प - ी सुधिया ध्रुव व अन्य परिजनों ने कांकेर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। उसके परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि सोनूराम का अपहरण किया गया है।
परिजनों ने मांग की है कि पुलिस को इस संबंध में मामले की गंभीरता से जांच करना चाहिए। जिससे सेनूराम का पता चल सके। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है लेकिन पुलिस अभी इस संबंध में गुमशुदा का मामला दर्ज किया है।