पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 310 लीटर शराब जब्त की गई

310 लीटर शराब जब्त की गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार - कोचियों के माध्यम से लगातार शराब की अवैध बिक्री करने तथा सांसद रमेश बैस द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश मिलने के बाद गणतंत्र दिवस की सुबह लगभग 5 बजे सिटी कोतवाली की पुलिस टीम ने भैंसापसरा इलाके में एक महिला कोचिया सहित दो शराब कोचियों के पास से 310 लीटर शराब जब्त कर शराब कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने बजरंग उर्फ बज्जू भट्ट से 20 पेटी देशी मसाला तथा 10 पेटी देशी प्लेन जिसकी कीमत 70 हजार रूपये बताई जाती है, जब्त की। आरोपी बजरंग नयापारा रायगढ़ का मूल निवासी है तथा विगत चार माह से बलौदाबाजार में अपने रिश्तेदार के यहां भैंसापसरा में रह रहा है।
भैंसापसरा इलाके में ही पुलिस ने सरोजनी भारती से 4 पेटी देशी मसाला तथा एक खुली पेटी से 25 पाव प्लेन शराब कीमत 9840 रूपये जब्त की। इस प्रकार लगभग 80 हजार रूपयों की अवैध शराब जब्त की गयी। दोनों शराब कोचियों पर पुलिस ने 34((2)) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी बजरंग को उपजेल बलौदाबाजार तथा आरोपी सरोजनी को केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया है।