पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गण पर्व

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गण पर्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा - शहर और आसपास के गांवों में 65वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूलों, शासकीय कार्यालयों और अन्य शासकीय, अर्धशासकीय और निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह गांधी चौक पर आयोजित किया गया। पालिका उपाध्यक्ष राम पंजवानी, गांधी भक्त कोदूराम की उपस्थिति में पार्षद शंकर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका में उपाध्यक्ष राम पंजवानी ने झंडा फहराया। बीएनबी हाईस्कूल में आयोजित समारोह में पार्षद सीमा वर्मा की उपस्थिति में प्राचार्य सुभाष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। श्रद्धा चौक पर जगतूराम मंडले, सासाहोली हाईस्कूल में पार्षद जीतेंद्र ध्रुव, सासाहोली प्राथमिक शाला में रजनी मांडले, पुरानी बस्ती स्कूल में पार्षद राजकुमार गेंड्रे, रामायण चौक पर गंगाराम वर्मा, दीनदयाल चौक पर सूरजनारायण शर्मा, प्रस्तावित कांग्रेस भवन में राधेश्याम अग्रवाल ((मामा)) ने ध्वज फहराया। हेमूकालाणी प्राथमिक शाला में पार्षद भीमसेन भोजवानी ने ध्वज फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर में भाजप नेता राजू शर्मा, बाल मंदिर में पार्षद दिनेश साहू की उपस्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षिका कमला ओझा, सहकारी बैंक में पवन अग्रवाल, जेबी पब्लिक स्कूल में श्रीकांत अग्रवाल, सुभाष चौक में अनिल अग्रवाल ने ध्वज फहराया।
पुलिस थाना नेवरा, तहसील कार्यालय, न्यायालय, देना बैंक, स्टेट बैंक, कृषि उपज मंडी, जनपद पंचायत, एफसीआई सहित शहर के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। अनेक स्कूलों में कविता, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद स्पर्धा आयोजित की गई।