पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंचुरी सीमेंट के प्रेसीडेंट ने ली सलामी

सेंचुरी सीमेंट के प्रेसीडेंट ने ली सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा - बैकुंठ स्थित सेंचुरी सीमेंट में हर वर्ष की भांति गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह के मुय अतिथि संयंत्र के प्रेसीडेंट ((वक्र्स)) आलोक पाटनी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा टोलियों का निरीक्षण किया गया और सलामी ली। ग्रुप कैप्टन एसके घोष के अगुवाई में कंपनी के सुरक्षा बल, एमपीएस सुरक्षा बल, एनसीसी, स्काउट, गाइड्स और वीटीसी की टोलियों ने परेड की। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद स्र्पधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एसएल अग्रवाल, विजय कुमार, अरुण गौर, एस गुर्टू, एमके जैन, सीएस विठालकर, आनंद बाजपेयी, बीपी मिश्रा, पीडी शर्मा, रवि वाघमारे आदि उपस्थित थे।
कोपरा - स्थानीय पंचायत भवन, सहकारी संस्था, शैक्षणिक संस्थाओं एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों सहित कोपरा के गांधी चौक पर सरपंच श्रीमती चितेश्वरी साहू व्दारा ध्वजारोहण किया गया। स्थानीय हाईस्कूल के छात्र पुरंदर तारक को शैक्षणिक योग्यता के लिए शासन व्दारा इन्सपायर अवार्ड के रूप में 5 हजार रूपये का चेक प्राचार्य व्दारा प्रदान किया गया।