पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी कब्रिस्तानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों : होरा

सभी कब्रिस्तानों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों : होरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा ने जिले की सभी नगर पंचायतों के कब्रिस्तानों में बिजली, पानी और बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण समिति और प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक में वर्ष में चार बार आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अल्पसंख्यकों को स्वीकृत इंदिरा आवास, बीआरजीएफ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में गुरुद्वारा के लिए भूमि आबंटित करवाने के साथ कब्रिस्तान में लाईट पानी बाउंड्रीवाल की व्यवस्था करने सभी नगर पंचायतों के अधिकारियो को निर्देश दिए। जिले में उर्दू शिक्षकों की भर्ती के संबंध में की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली। जिले में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु आन लाईन आवेदन भरवाने के निर्देश दिए गए। पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में विलंब के लिए असंतोष व्यक्त करते हुए समय पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तजा हुसैन ने उपस्थित अधिकारियों से अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। बैठक में कलेक्टर अलरमेल मंगई डी, सीईओ जिला पंचायत भीमसिंह, एसडीएम सुश्री रेणुका श्रीवास्तव, पखांजूर एचसीनाग, डिप्टी कलेक्टर सीएस परगनिया, सुश्री इंदिरा देवहारी सहित समस्त जिला अधिकारी, आयोग के सचिव एमआर खान और प्रतिनिधि उपस्थित थे।