पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर किसी और ने निकाले एटीएम से 5 हजार

फिर किसी और ने निकाले एटीएम से 5 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भाटापारा
सिविल कोर्ट के भृत्य देवचंद नाग के एटीएम कार्ड से अज्ञात चोर 5 हजार रुपए ले उड़ा। देवचंद बजरंग वार्ड रेलवे फाटक के पास स्टेट बैंक में लगे एटीएम से 5 हजार रूपये निकालने गया था लेकिन रूपये नहीं निकलने की वजह से वह एटीएम काउंटर से स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में शिकायत करने जा पहुंचा। जब तक बैंक अधिकारियों ने जब पडताल की तब तक उसका पांच हजार रूपया कोई ले उड़ा था।
काउंटर से निकली स्लिप में पैसा नहीं निकलने की पर्ची निकली थी। उसने दोपहर करीब 3 बजे शहर थाने में इस आशय की रिपोर्ट लिखाई। तत्काल ही पुलिस बजरंग वार्ड के एटीएम काउंटर पहुंची जहां दोपहर लगभग एक बजे का सीसी टीवी का फुटेज निकालकर देखा गया जिसमें नाग के जाने के बाद दो लोग रूपये निकालते दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है। बीते एक महीने में एटीएम से फर्जी रूप से दूसरी बार रूपए निकाले गए हैं । इसके पूर्व 30 दिसम्बर को टेकारी के विजय सिन्हा का एटीएम चुराकर बलौदाबाजार के एटीएम से 30 हजार रूपये निक ाले गए थे। बीते कुछ दिनों से शहर के सभी एटीएम में एक संगठित गिरोह घात लगाकर एटीएम से पैसा आहरण करने वालों के पीछे लगा है।
शहर टीआई डीके नेताम ने बताया कि भाटापारा में लगभग एक दर्जन से अधिक विभिन्न बैंकों के एटीएम है लेकिन कहीं पर भी सुरक्षा गार्ड का इंतजाम नहीं है। इस संबंध में सभी बैंक वालों को एटीएम में सतर्कता बरतने की निर्देश दिये है। ज्ञात हो कि एटीएम में पैसा निकालने के पूर्व काउंटर में किसी को प्रवेश ही नहीं करना चाहिये लेकिन जल्दबाजी के चलते लोग सीधे प्रवेश कर जाते हैं एवं कई लोग सबके सामने कोड वर्ड ओपन कर देते हैं। यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।