पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायमुड़ा जंगल की जमीन का पट्टा मांगने पहुंचे वनवासी

रायमुड़ा जंगल की जमीन का पट्टा मांगने पहुंचे वनवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद - 1968 से रायमुड़ा के जंगल में कब्जा कर खेती कर रहे 47 आदिवासी परिवारों ने अब आंदोलन का रूख अपना लिया है। 30 जनवरी को गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आदिवासियों का एक जत्था कलेक्टोरेट का घेराव करने महासमुंद पहुंच रहा है। इसके पहले सोमवार को एकता परिषद की अगुवाई में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचकर ग्रामीणों ने मांग से संबंधित ज्ञापन सौंप कर वन अधिकार मान्यता पत्र की मांग रखी। वपदयात्रा २८ जनवरी को ग्राम रायमुड़ा के आसपास के ग्रामों के वंचित समुदाय के लोगों के द्वारा तीन दिवसीय पदयात्रा के रूप में जिला मुख्यालय में अपना मांग पत्र प्रस्तुत करने के लिए आ रहे है।



जनदर्शन में समस्या लेकर पहुंचे 76 आवेदक

25/11 को हाइवे 53 में दर्रीपड़ाव के पास हुई मिनी बस दुर्घटना के 13 मृतक और 23 घायलों के परिजनों को सोमवार की दोपहर कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान आर्थिक सहायता का चेक प्रदान करते एडीएम ओंकार यदु।

भास्कर न्यूज - महासमुंद

कलेक्टर जनदर्शन में 76 लोगों ने अपनी विभिन्न मांग एवं समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। अपर कलेक्टर ओंकार यदु ने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इनमें बसना विकासखंड के गढफ़ुलझर निवासी मृतक महादेव बरिहा की पत्नी कांती बाई, गढफ़ुलझर के राजेंद्र पाण्डेय की पत्नी रूकमणी एवं बड़े लोरम विकासखंड पिथौरा निवासी रोहित कुमार के पिता रंकामणी भोई को एक-एक लाख का चेक सौंपा गया।

25 नवंबर 2013 में महासमुंद जिले में झलप के पास दर्रीपड़ाव में हुई सड़क दुर्घटना हुए थी। समाज कल्याण विभाग की ओर से निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो दंपत्यिों को 21-21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक जनदर्शन में प्रदाय किया गया इनमें बागबाहरा विकासखंड के टोंगोपानी के गेंदुसिंह एवं उनकी प ि- सुरेखा, बीटीआई रोड महासमुंद के लखन देवांगन एवं उनकी प ि- तुकेश्वरी को चेक प्रदाय किया इसके अलावा आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से बागबाहरा के शासकीय सेवक घासीदास के परिजनों को दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत 90 हजार रुपए का चेक प्रदाय किया गया। महासमुंद विकासखंड के ग्राम बांसकुटी पट्टी नम्बर 02 निवासी कक्षा 12वीं बोर्ड उत्तीर्ण युवक कुमार सिंह कमार ने शिक्षक पंचायत नियुक्ति के संबंध में आवेदन सौंपा। बागबाहरा विकासखंड की ग्राम बाड़मुड़ा ((तेंदूकोना)) के ग्रामीणों ने एक अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की जिससे लो वोल्टेज की समस्या दूर हो सके। इसी प्रकार ग्राम गढ़सिवनी के मजदूरों द्वारा महात्मा गांधी नरेगा के तहत नए कार्य शुरू करने की मांग की। इसके अलावा इंदिरा आवास, मुआवजा भुगतान, उपचार के लिए सहायता राशि, वृद्धावस्था पेंशन जैसे आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। इस अवसर पर डीएफओ आशुतोष मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर केडी वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी जेआर चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



दर्रीपड़ाव दुर्घटना के शिकार परिवारों को आर्थिक मदद