पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंभ मेला तैयारी में कोताही सहन नहीं

कुंभ मेला तैयारी में कोताही सहन नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजिम
राजिम कुंभ मेला की तैयारी बैठक में ंमंत्रीद्वय ने मेला के लिए पानी, बिजली, सड़क, भोजन सहित सभी जरूरी व्यवस्था समय पर करने के निर्देश अधिकारियों को तैयारी बैठक में दिए और कहा कि इस मामले में कोताही सहन नहीं की जाएगी।
बैठक में कृषि मंत्री बृजमोहनअग्रवाल ने कहा कि नदी के दोनों ओर कम से कम एक किमी तक घाट निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि अगले वर्ष तक घाट बन जाए। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाए। कुंभ मेला के प्रचार के विषय में कहा कि जोर शोर से फ्लेक्स लगाकर किया जाए, मगरलोड़, गरियाबंद, छुरा, महासमुंद, आरंग सभी मार्गों की मरम्मत कराई जाए, बिजली विभाग को लाइट दुरुस्तीकरण, पीएचई को टायलेट, पानी, खाद्य विभाग को चावल उपलब्ध कराने,जलसंसाधन विभाग के स्नान के लिए कुंड बनाने, पुलिस विभाग को मेले की सुरक्षा सहित बसों में जवानों की डयूटी लगाने, परिवहन विभाग को मेले के लिए मेला स्पेशल चलाने, स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त डाक्टर, एंबुलेंस दवा की व्यवस्था, सभी विभागों के अधिकारियों को मेलास्थल पर स्टाल लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में पर्यटन मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी समय से पहले पूरा काम करें, मेले में पहुंचने वालों लोगों की संख्या के हिसाब से पानी, बिजली, यातायात शेष पेज १९ पर
सभी व्यवस्था की जाए। हर साल वीआईपी भीड़ में फंसते है, इसलिए इस साल उनके लिए अलग रुट की व्यवस्था की जाए। सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि कुलेश्वर महादेव से लोमश ऋषि आश्रम तक पुल बने, पैरी नदी तट कुलेश्वर मंदिर तक लक्ष्मण झूला बने तो श्रद्धालु बारहों मास आसानी से आ सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने दोनों तटों पर स्नानघाट, भव्य धर्मशाला, कृषि मेला का सुझाव भी दिया।
विधायक संतोष उपाध्याय ने अब तक हुए विकास की सराहना की तथा उम्मीद की भविष्य में भी इसी तरह विकास होगा। संत पवन दीवान ने कहा कि जल के बिना कुंभ की कल्पना नहीं की जा सकती, दुर्भाग्य है कि नदी सूखी रहती है, उनका कहना ता कि नदी में आश्रम के पास झरना बनाया जाए ताकि पानी बारहों माह बहता रहे।