- Hindi News
- छात्र छात्राओं ने कई बेहतरीन प्रस्तुति दी
छात्र-छात्राओं ने कई बेहतरीन प्रस्तुति दी
भास्कर न्यूज - कांकेर
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बागोडार में आयोजित पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन में क्षेत्र के विद्यालय शंकर ध्रुवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरोत्तम पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष हरनेक सिंह औजला, जनपद सदस्य तरेंद्र भंडारी, रोमनाथ जैन, अविनाश ठाकुर, दिवाकर मंडावी, सुखीराम नेताम, रोहिदास नेताम थे।
मुख्यअतिथि ने सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत लाभान्वित होने वाली कक्षा 9वीं की 25 छात्राओं को साइकल वितरण किया। छात्र- छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल, चित्रकला व रंगोली का अवलोकन अतिथियों ने किया। प्राचार्य हरीश साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते कहा कि महत्वपूर्ण यह नहीं है कि आज हमारे बच्चे कहां हैं, महत्वपूर्ण यह है कि हमारे ये बच्चे कल कहां होंगे। बच्चे प्रतिदिन विद्यालय से कुछ पाकर जाएं यह उद्देश्य विद्यालय का होना चाहिए। छात्राओं अमरेखा, दिव्या, दामनी, जमुना तथा साथियों ने मनमोहक छत्तीसगढ़ी सुवा नृत्य प्रस्तुत किया। रोमती, प्रीति, मोनिका एवं साथियों द्वारा गीत एवं छात्र संजय ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया।
पालक महिलाओं की कुर्सी दौड़ में प्रथम प्रमिला साहू एवं द्वितीय हेमलता जैन रही।
पुरुष पालकों के लिए आयोजित स्लो साइकिल रेस में प्रथम सुखचरण निषाद एवं द्वितीय अजय सेन रहे। साड़ी फोल्ड करने में अजय सेन प्रथम रहे । विजेताओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्हीके शुक्ला, सुदामा पटेल, दीपक रायस्त, संजय सिन्हा, किरण नेगी, मंजुलता प्रजापति, सुनीता शेण्डे, रामशरण साहू, जयप्रकाश नेगी, सविता जैन, भारती कावड़े, ममता नेमी ठाकुर, उर्मिला सुधाकर, मनोज साहू, गीता पांडे, नूतन साहू, राजाराम कावड़े, अंजली खापर्डे, त्रिवेणी नेताम, रविन्द्र वट्टी आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम संचालन किरण नेगी ने किया।
बागोडार में पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन में विधायक ध्रुवा ने छात्राओं को साइकिलें दीं