- Hindi News
- सप्ताह के 7 दिन सेवाएं देंगे लीगल एड क्लीनिक
सप्ताह के 7 दिन सेवाएं देंगे लीगल एड क्लीनिक
जगदलपुर - शारीरिक रोगों की रोकथाम और उनके बढऩे के पूर्व अपनाई जाने वाली सावधानी की तर्ज पर अब लोगों में उनके कानूनी हकों के प्रति जागरुकता लाने की पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तेज कर दी है।
प्राधिकरण सचिव निधि ने बताया बस्तर जिले की 7 तहसीलों में एक साथ लीगल सर्विसेज था लीगल एड क्लीनिक खोले जा चुके हैं। केंद्रों के शुभारंभ पर चेयरमेन जज सिराजुद्दीन कुरैशी, सत्यदेवपांडे, संतराम मारकंडेय, मुंदी प्रसाद जोशी, राजकुमार दर्रो, अशोक निषाद आदि मौजूद थे।
इन केंद्रों में प्राधिकरण ने कानून के जानकारों की नियुक्ति की है जो लोगों को बिना शुल्क विधिक सहायता मुहैया करवाएंगे। उन्हें उनके शरीर और संपत्ति कानूनों की जानकारी देकर शीघ्र, सस्ते, न्याय की डगर पर ले जाएंगे।
किसी भी विवाद के अदालत में ले जाने से पहले उसके गुण-दोष, लाभ हानि से अवगत करवाएंगे। सप्ताह के तय दिन में बैठकें होंगी।
कहां-कहां : आड़ावाल में शनिवार को अखिलेश्वर दास, भानपुरी में मंगलवार को लिखेश्वर जोशी, करपावंड में गुरुवार को पूरन सिंह मारडूम में शनिवार को विजय प्रकाश दास, सोमवार को केशलूर में क्रांतिदिल राय, मंगलवार को छिंदावाड़ा में अनिल नागवंशी और गुरुवार को बड़े किलेपाल में भूपेंद्र सिंह ठाकुर सेवाएं देंगे। प्राधिकरण इन्हें पूरा मार्गदर्शन देकर तैयार कर रहा है।