- Hindi News
- नक्सली हमले में शहीद भृगुनंदन को कीर्ति चक्र
नक्सली हमले में शहीद भृगुनंदन को कीर्ति चक्र
भास्कर न्यूज - गरियाबंद
नक्सली हमले में दो वर्ष पूर्व शहीद हुए सीआरपीएफ के २०५ कोबरा बटालियन के आरक्षक भृगुनंदन चौधरी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा २६ जनवरी को देश की राजधानी के लालकिला मैदान में की गई है। गरियाबंद से तीन किलोमीटर दूर ग्राम सढौली के निवासी शहीद के परिजनों को कीर्ति चक्र सम्मान दिए जाने की जानकारी दे दी गई है।
कीर्ति चक्र के सम्मान की घोषणा होने पर जानकारी देने २६ जनवरी रविवार को सीआरपीएफ के डीआईजी संजय कुमार पहुंचे थे। उन्होंने शहीद भृगुनंदन के परिजनों से मुलाकात की और उसक ी माता सुशीला बाई चौधरी को जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। सीआरपीएफ के कार्यक्रम में यह सम्मान परिजनों को दिया जाएगा। डीआईजी ने शहीद की मॉ को गुलदस्ते से सम्मानित किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर अनिल शर्मा मौजूद थे। बिहार के गया जिले में ८ सितंबर 20१२ को नक्सली हमले में भृगुनंदन चौधरी शहीद हो गए थे। वे नक्सलियों के बिछाए विस्फोटक एंबुस में फंस गए थे। वे पूरी तरह से गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी लड़ते रहे। यह ग्राम देशभक्त शहीदों की पावन भूमि कहलाने लगा है। अब तक तीन पुलिस जवान शहीद हुए हैं जिसमें भृगुनंदन के अलावा कालेश्वर सिंग चौधरी, डिगेश्वर सिंह शांडिल्य शामिल हैं।
गांव के लगभग ६० से ७० युवक वर्तमान में पुलिस की नौकरी मे हैं। ग्रामीण के अलावा अभिभावक भी देश की रक्षा में जाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ग्राम के प्रवेशद्वार में शहीद भृगुनंदन का स्मारक बना हुआ है। एक वर्ष पूर्व परिजनों ने गांव के मुख्य चौराहे पर लगभग १५ फीट काआदमकद स्मारक उनकी याद में बनाया है। पुलिस अधीक्षकअभिषेक पाठक ने शहीद भृगुनंदन चौधरी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे गरियाबंद जिले के नौजवानों को प्रेरणा मिलती है।