एकता परिषद ने निकाली पदयात्रा
गरियाबंद - एकता परिषद के तत्वावधान में वन अधिकार कानून के तहत व्यक्तिगत व सामुदायिक दावा की मांग को लेकर 23 से 27 जनवरी तक पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमे गरियाबंद ब्लॉक के 26 गांवों से लगभग 375 लोग वनभूमि व निस्तार भूमि पर अधिकार की मांग को लेकर जुटे। इसका समापन कल मंगलवार को गांधी मैदान में होगा जहां आयोजित रैली व आमसभा मे एकता परिषद के राष्टर््ीय कार्यकारी अध्यक्ष रनसिंग परमार, प्रयोग समाज सेवी संस्था, तिल्दा के सचिव व भूमि अधिकार पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अरूण भाई, राज्य संचालन समिती के सदस्य मो. खान, एकता परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीताराम सोनवानी सभा को संबोधित करेंगे।