पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड बनाने भीड़ उमड़ी, लोग परेशान

आधार कार्ड बनाने भीड़ उमड़ी, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिम - आधार कार्ड बनाने पिछले तीन दिन से नगरवासी बुरी तरह से परेशान हाल है। मंगल भवन जहां आधार कार्ड बनाने शिविर लगा है। वहां लोग बिना खा ये पिये कार्ड बनाने व फोटो खींचवाने रात 8 बजे तक खड़े रहते हैं। इसके बाद भी नहीं बनने पर निराश होकर वापस चले जाते हैं। दूसरे दिन वापस आने पर सीमित लोगों का ही राशन कार्ड बन पाता है। इसके कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि आधार कार्ड बनाने के द्वितीय चरण में तीन दिन तक आधार कार्ड बनाने का आज अंतिम दिन था। कार्ड नहीं बनने पर लोगों ने आज खूब हंगामा मचाया। सैकड़ों लोग बिना कार्ड बनाए ही वापस लौट गए। वहीं अनेक लोग देर शाम तक शिविर स्थल पर डटे रहे। उल्लेखनीय है कि आधार कार्ड बनाने का काम 3 अक्टूबर को एक हफ्ते तक चला था। जिन लोगों की फोटोग्राफी हो चुकी है उन्हें तीन माह बीत जाने के बाद भी कार्ड बनकर नहीं मिला है।
गोपी यादव, रामचंद निषाद, नारद केंवट, नरेश सोनकर, मनोज अवसरिया ने बताया कि आधार कार्ड बनाने चल रही शिविर में तीन दिन तक लगातार आते रहे लेकिन कार्ड नहीं बन पाया।
काजल, राजेंद्र भारती, राहुल,खुशबू ने बताया कि इसके चक्कर में दो दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे है। सुबह से आकर बैठे रहते हैं देर शाम तक बन नहीं पाता है। आज अंतिम दिन भी भीड़ होने के कारण नहीं बन पाया। उनका कहना था कि फोटोग्राफी का काम धीमी गति से किया जा रहा है। अब शिविर समाप्त हो गया है आधार कार्ड कब बनेगा कोई ठिकाना नहीं है।