पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के कहने पर सड़क नापने निकल गए अधिकारी

विधायक के कहने पर सड़क नापने निकल गए अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री का फरमान न शासकीय आदेश। विधायक के कहने पर निकल पड़े पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी

भास्कर न्यूज - धमतरी

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सोमवार की सुबह अपने मातहत कर्मचारियों के साथ शासकीय वाहन में नापजोख के लिए टेप लेकर निकल पड़े। सिहावा चौक, नहर नाका चौक, विंध्यवासिनी मंदिर रोड, गोकुलपुर रोड और अंबेडकर चौक का नापजोख किया, जिससे लोग हैरान रह गए। सड़क किनारे रहने वालों की लोगों की धड़कने तेज हो गई कि चौड़ीकरण से फिर उनका भवन टूटेगा। नापजोख की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हकीकत से अनजान रहे।

ऐसे हुआ खुलासा

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एसएस कंवर जब मीडिया से मुखातिब हुए, तब हकीकत सामने आया। श्री कंवर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग को पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत से फरमान मिला है न ही कोई शासकीय आदेश प्राप्त हुआ है। यह सब तो धमतरी विधायक के कहने पर हो रहा है। उनके इस बयान से वहां उपस्थित लोग हैरत में पड़ गए और कहा कि शासकीय अधिकारी ऐसा भी करते हैं। आम नागरिकों के किसी कार्य व शिकायत के लिए शासकीय आदेश या फरमान पूछते हैं, लेकिन विधायक के एक जुबान पर नापजोख के लिए टेप लेकर सड़क नापने निकल पड़े।



विधायक व कार्यकर्ताओं की भीड़

नापजोख के समय धमतरी विधायक गुरुमुख सिंह होरा समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता नापजोख टीम से मिले। उनकी अगुवाई में अधिकारी-कर्मचारी सड़क नापते रहे। अंबेडकर चौक के पास उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बायपास में वे विफल नहीं हुए है। विपक्ष उनके कार्यों से वाकिफ नहीं है, मंत्री ने बायपास के लिए सहमति जताई है। क्षेत्र के सांसद चुप बैठे हुए है, उनका काम वे कर रहे हैं। इस अवसर पर सलीम रोकडिय़ा, वसीम कुरैशी, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



धमतरी. अंबेडकर चौक में नापजोख करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी।

चौड़ीकरण के लिए मंत्री का फरमान मिला न शासकीय आदेश