- Hindi News
- मंत्री चंद्राकर के मामले में राज्यपाल के अवर सचिव ने लिखा पत्र
मंत्री चंद्राकर के मामले में राज्यपाल के अवर सचिव ने लिखा पत्र
अनुपातहीन संपत्ति का मामला, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में चल रहा है केस।
भास्कर न्यूज - धमतरी
केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के पास आय से अधिक संपत्ति का मामला तूल पकडऩे लगा है। विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है। इस आरोप के चलते मंत्री को हटाने की मांग संबंधी पत्र को राज्यपाल ने सामान्य प्रशासन विभाग को भेजकर जांच अवलोकन करने कहा है। आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू ने श्री चंद्राकर के पास अनुपातहीन संपत्ति के मामले में विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में परिवाद दायर किया है।१८ दिसंबर २०१३ को मामले में पेशी हुई, जिसमें १८ मार्च २०१४ तक न्यायालय में अभियोग पत्र पेश करने का आदेश दिया गया है। इस मामले में श्री साहू ने राज्यपाल शेखरदत्त से मंत्री अजय चंद्राकर को मंत्रिमंडल से पृथक करने की मांग की है, ताकि इस मामले में जांच प्रभावित न हो। मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल के अवर सचिव ने छग शासन के सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर जांच अवलोकन करने कहा है।