- Hindi News
- जिला बाल संरक्षण इकाई से स्कूलों की शिकायत
जिला बाल संरक्षण इकाई से स्कूलों की शिकायत
प्रेक्टिल में पास कराने छात्र-छात्राओं से लूट
भास्कर न्यूज - धमतरी
बोर्ड कक्षाओं में प्रेक्टिकल नंबर पाने अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं से वसूली। एक्सटर्नल को देने के नाम पर हो रही वसूली। जिला बाल संरक्षण इकाई में हुई शिकायत।
जिले के अधिकांश हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में 10वीं व 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का प्रेक्टिल परीक्षा जारी है। एक्सटर्नल को रुपए देने और मेहमाननवाजी के नाम पर छात्र-छात्राओं से ज्यादातर स्कूलों में प्रत्येक से 50 से 100 रुपए की मांग की जा रही है, जो अनुचित है। इस राशि से स्कूल के संबंधित कर्मचारी गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। कुछ छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत जिला बाल संरक्षण इकाई से की है। इकाई के पदाधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए गोपनीय ढंग से स्कूलों पर नजर रखेंगे। यदि ऐसा करते पाया गया, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
दहशत में देते हैं
बोर्ड कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल के कर्मचारी प्रेक्टिल में ज्यादा नंबर दिलाने और पास कराने के नाम पर रुपए देने के लिए दबाव बनाते हैं। छात्र नंबर के लालच में 50 से 100 रुपए देते हैं।