पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
नई कार्यकारिणी गठन के बाद जेसीस का शपथ ग्रहण समारोह गुजराती समाज भवन में हुआ। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष देवेश मरोठिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश झंवर थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जेसी गोविंद गांधी ने जानकारी दी एवं सराहनीय कार्य करने के लिए अवार्ड से सम्मानित किया। नए अध्यक्ष जेसी मनोज रोहरा को शपथ दिलाई, पश्चात अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों जिसमें उपाध्यक्ष मनीष नानकानी, रवि वाधवानी, संदीप गौरी, भूपेंद्र सिन्हा, जावेद रजा, अमित रामानी, संकेत बरडिय़ा, सचिव शिशिर सेठिया, कोषाध्यक्ष संतोष पिंजानी, सहसचिव हरीश चंद्रवंशी, पीआरओ इरफान मेनन, ग्रीटर अजय डड़सेना, निर्देशक अतुल शर्मा, सेवक साहू, भूपेश चौधरी, डॉ हर्षद रणसिंह, रौनक अग्रवाल, ईशुप्रीत आजमानी, डॉ दिनेश नाग, अर्पित जैन को शपथ दिलाई गई। जूनियर जेसी अध्यक्ष के रुप में रजत जसूजा ने शपथ ली। इस अवसर पर शपथ अधिकारी जेसी देवेश मरोढिया ने नए जूनियर जेसी सदस्यों यथार्थ बाबर, गुलशन छाबडिय़ा, प्रेम भोजवानी, सागर वाधवानी, मोहित दादलानी, विक्की लालवानी को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पत्रिका आईना का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मदन मोहन खंडेलवाल, दिलीप राज सोनी, दिलीप मेहता, निर्मल बरडिय़ा, अरुण मिरानी, अनंत दीक्षित, हुकुमचंद जैन, डॉ सरिता दोशी, साहिर हुसैन, शंकरलाल, सलज अग्रवाल, अमित जैन, इस्तियाक रोकडिय़ा, संजीव यादव, अमित जैन, धनराज लुनिया, संदीप लाहोटी आदि उपस्थित थे।