पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी पाने इंटरव्यू में उमड़े बेरोजगार

नौकरी पाने इंटरव्यू में उमड़े बेरोजगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
सीएमओ कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। आवेदन जमा कर चयन समिति के समक्ष इंटरव्यू दिए।
एनआरएचएम में रिक्त विभिन्न पदों के लिए सीएमओ कार्यालय में वाक इन इंटरव्यू आयोजित की गई। सुबह से ही इंटरव्यू के लिए बेरोजगारों की भीड़ लग गई।
ग्राम मौरीकला के कमलेश साहू, मुकेश पटेल, रायगढ़ के प्रेमसागर समेत बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, सह डाटा सहायक, एमटीएस, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और प्राथमिक लेखा के लिए कार्यालय में तत्काल आवेदन जमा किए।
चयन समिति के सदस्यों ने आवेदनों का स्क्रूटनी किया। पात्र-अपात्र जारी करके चयन समिति के सदस्यों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया।
नहीं मिले अभ्यर्थी
स्टाफ नर्स के 11 पदों के लिए पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिले। 7 युवतियों ने आवेदन जमा किए। डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2 पद के लिए 20 आवेदन, मलेरिया टेक्नीकल सुपरवाईजर के 1 पद के लिए 15 आवेदन, डाटा सह लेखा के 3 पद के लिए 51 आवेदन और लैब टेक्नीशियन के 1 पद के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी अभ्यर्थियों के लिए कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई।