जगह- जगह शान से लहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - कुरूद
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में एसडीएम अजय अग्रवाल, तहसील कार्यालय में तहसीलदार श्री यादव, नगर पंचायत में अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, जनपद पंचायत में अध्यक्ष रामेश्वरी साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
शासकीय महाविद्यालय मे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष खिलेंद चंद्राकर, संजय नगर वार्ड में पार्षद विनोद चंद्राकर, कारगिल चौक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष हादी खान, शासकीय बालक स्कूल में प्राचार्य के एल देवांगन, शासकीय कन्या शाला में प्राचार्य एच एल सिन्हा, बीआरसीसी भवन में के एन सिन्हा, प्रेस क्लब भवन में अजय केला, विकासखंड शिक्षा कार्यालय मे बीईओ एच एल सिन्हा, पुलिस थाना में टीआई संतोष सिंह के द्वारा झंडा फहराया गया। सरोजनी चौक वार्ड में पार्षद सविता साहू, ब्राह्मणपारा वार्ड में पार्षद मिथलेश बैस, गांधी चौक में पार्षद उषा सिन्हा, पुराना बाजार चौकमे पार्षद गोरख देवांगन, वार्ड नं. 13 में खिलेंद चंद्राकर, दीनदयाल उपाध्याय चौक में पार्षद राजकुमार अग्रवाल, इंदिरा नगर वार्ड मे पार्षद भारती पंचायन द्वारा फहराया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पी डब्ल्यू डी कार्यालय में एसडीओ श्री कौशिक, आरईएस कार्यालय में एसडीओ श्री शुक्ला, पीएचई कार्यालय में श्री गांगुली के द्वारा फहराया गया। नगर में स्कूली छात्रों द्वारा मार्चपास्ट किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज अराजकता के माहौल में संविधान पर हमारी आस्था कम होते जा रही है। राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हमे विकास को ध्यान में रखना होगा। पश्चात ज्योति चंद्राकर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। स्कूली छात्रों द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य, सुआ नृत्य, देश भक्ति गीत के साथ आकर्षक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कन्हैया लाल चंद्राकर, जयलाल सिन्हा, किशोर चंद्राकर, हादी खान, ए व्ही मारूति, सुनील चंद्राकर, विरेंद्र चंद्राकर, भानू चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, खिलेंद्र चंद्राकर, मिथलेश बैस, भारत भूषण पंचायन, मोहन साहू, लक्ष्मी रेड्डी, सविता साहू, यमुना कंवर, एसडीएम अजय अग्रवाल, तहसीलदार श्री यादव, एसडीओपी श्री पौराणिक, सीएमओ श्री चंद्राकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कुरूद. नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने फहराया तिरंगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।
सेंट जेवियर्स में गणतंत्र दिवस मनाया गया
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह सरोज कुमार मेहर एडिविजनल अकॉउंट आफीसर के मुख्य आतिथ्य एवं एलपी बिस्वास पूर्व प्राचार्या की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर सरोज कुमार ने बच्चों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। स्कूल के छात्र-छात्राओ में काफी उत्साह दिखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
वंदेमातरम में कार्यक्रम
वन्देमातरम् इंग्लिश मिडियम स्कूल एवं महाविद्यालय में ध्वजारोहण कर भाषण, गीत, कविता एवं नृत्य कराया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य युवराज चन्द्राकर, विशेष अतिथि प्राचार्य रेखा दभाड़े थी। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
मगरलोड. स्कूली छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी।
जिला पुलिस प्रथम
मार्चपास्ट के सीनियर ग्रुप में पहला स्थान जिला पुलिस बल पुरूष, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल महिला और तीसरा स्थान पीटीएस गंगरेल ((सीनियर ग्रुप)) ने प्राप्त किया। एनसीसी सीनियर ग्रुप में पहला स्थान एनसीसी सीनियर डिविजन कॉलेज बालक को मिला। एनसीसी जूनियर ग्रुप में पहला स्थान नेवी जूनियर डिविजन बालक, सर्वोदय स्कूल, दूसरा स्थान नेवी जूनियर डिविजन नूतन स्कूल बालक और तीसरा स्थान जूनियर डिविजन बालिका मॉडल स्कूल धमतरी को मिला। स्काउट एंड गाईड में पहला स्थान गाईड बालिका और दूसरा स्थान स्काउट बालक को दिया गया।
यहां भी लहराया तिरंगा
जिला कार्यालय में कलेक्टर एनएस मंडावी, जिला पंचायत में सीईओ पीएस एल्मा, एसपी कार्यालय में एसपी एआर कोर्राम ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस भवन एवं नागरिक सहकारी बैंक में विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने झंडा फहराया। नगरपालिका एवं जय स्तंभ में अध्यक्ष डा एनपी गुप्ता ने झंडा फहराया। प्रेस क्लब में मेघराज ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया।
धमतरी. परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। आदिवासी नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी।
धमतरी. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी रही प्रथम। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलेक्टर एनएस मंडावी की भी भागीदारी रही। कलेक्टर को तबला बजाते देख कई रह गए चकित।
गणतंत्र दिवस - परेड ग्राउंड में हुआ मुख्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
राष्ट्रगान के साथ मना गणतंत्र का जश्न
पुरस्कृत हुए अनेक सेवाभावी
भास्कर न्यूज - धमतरी
राष्ट्र का पैसठवां गणतंत्र दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों, दफ्तरों, संस्थाओं, चौक-चौराहों में शान से तिरंगा झंडा लहराया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर में आयोजित हुआ। यहां परेड की सलामी कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने ली।
11 प्लाटूनों ने देश की एकता और अखंडता को दर्शाते हुए एक ताल में मार्चपास्ट किया। स्कूली विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति से ओतप्रोत नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। चौदह विभागों ने शासकीय योजनाओं को दर्शाती चलित झांकी का प्रदर्शन किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मंत्री ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
डीपीएस का प्रदर्शन श्रेष्ठ
गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने नृत्य के जरिए मनमोहक प्रस्तुति दी। म्युनिसिपल स्कूल के २१ छात्र-छात्राओं ने रोप स्कीपिंग के तहत शानदार स्टंट दिखाया। इस कार्यक्रम की अधिकारियों समेत उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। पश्चात विभिन्न देशभक्ति एवं छत्तीसगढ़ी गीतों पर छात्रों ने प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहला स्थान देहली पब्लिक स्कूल , दूसरा स्थान नगरपालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और तीसरा स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला/ मॉडल इंग्लिश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी को मिला। इन्हें प्रशस्ति पत्र और रनिंग शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। चलित झांकी प्रदर्शनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बाजी मारी। दूसरा स्थान राजीव गांधी शिक्षा मिशन और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही।
हर्षोल्लास से मना
धमतरी. सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण चौबे थे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भवर लाल देवांगन, भवर लाल देवांगन,प्रधानाचार्य प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।
गुजराति समाज में भवन में गणतंत्र दिवस मना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्वती बेन बच्चू भाई दामा थे। इस अवसर पर लखमशी भानुशाली, महेन्द्र राजपुरिया, कांति माणेक, दिनेश अंबानी, अशोक फौजदार, नरेन्द्र परमार, हेमिना, जयाबेन व समाज के लोग उपस्थित थे।
माशिमं में गण पर्व मना
मानस शिशु मंदिर जोधापुर में गणतंत्र दिवस धूूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर राव बाबर थे। विद्यालय परिसर में बच्चों ने गीत, कविता और नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अशोक पांडेय, डोमार गजेन्द्र, महेन्द्र राजपुरिया, प्रकाश गांधी, राममिलन महावर व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
वृद्धजनों ने मनाया गण पर्व
जीवन संध्या में गणतंत्र दिवस हर्षो उल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण बनऊराम साहू ने किया। इस अवसर पर प्रकाश गांधी, लखमशी भानूशाली, महेन्द्र राजपुरिया, दिनेश अंबानी व समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला संबलपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामचरित साहू ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने नारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकालकर गली भ्रमण किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, डांस, प्रहसन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर केशरी देवी राजपूत, किसून नेताम, नरेन्द्र ध्रुव, रूखमणी मरकाम, कोमल नेताम व शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला डोमा में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
ज्ञान अमृत में झंडारोहण
गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर एवं अंचल में तिरंगा शान से लहराया। स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्र म हुए। ज्ञान अमृत उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र जैन थे।अध्यक्षता प्राचार्य विनोद पाण्डेय ने की।
श्री जैन ने ध्वजारोहण कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।छात्र/छात्राओं ने स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि देवेन्द्र जैन ने इस मौके पर कहा कि गणतंत्र दिवस विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है, यह विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना जागृत करता है, उन्हे एहसास दिलाता है कि देश का भविष्य उन्हीं के हाथो सुरक्षित है।
कार्यक्रम में जगदीश सोनी, कोश्लेश्वरी दुबे, शोभा पांडेय, हरीश सिन्हा, शहनाज बानो, टामेश्वर साहू, दीपिका सिन्हा, उपासना साहू उपस्थित थे।