पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ काटकर अतिक्रमण

पेड़ काटकर अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम बनरौद में कमार जाति के परिवार द्वारा कज्बा करने की शिकायत

भास्कर न्यूज - धमतरी

अतिक्रमण को लेकर जंगल भी अब सुरक्षित नहीं रहे। हरे-भरे पेड़ों को काटकर अतिक्रमण किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत लेकर नगरी ब्लाक के ग्राम बनरौद के ग्रामीण वाहनों में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ग्रामीण श्यामलाल साहू, दिनेश मानिकपुरी आदि ने बताया कि बनरौद अंतर्गत वनक्षेत्र क्रमांक १३९ मे कमार जाति के परिवारों द्वारा २५ हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर अतिक्रमण किया जा रहा है।

इसकी जानकारी वन अधिकारी कर्मचारियों को है। फिर भी इनकी ओर से कार्रवाई नही की जा रही है। लापरवाही एवं अनदेखी से ग्रामीणें में आक्रोश है। यदि जल्द इस ओर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जो अतिक्रमण कर रहे हंै उन्हे पूर्व में भूमि प्रदान किया जा चुका है।