पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन प्रभु के चरणों में समर्पित कर दें : भारती

जीवन प्रभु के चरणों में समर्पित कर दें : भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा. ग्राम कामता-झीरिया स्थित धर्मस्थल चितावर दाई प्रांगण में गुरुदेव नरेंद्र नयन शास्त्री के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक सनातन धर्म प्रवक्ता दीपा भारती ने भागवत कथा के चौथे दिन कहा कि भागवत कथा में ताली बजाने से 84 लाख योनियों में भटकने की जरूरत नहीं होती। 30 लाख वनस्पति, 27 लाख पक्षी, 14 लाख कीट-पतंग, 9 लाख चार पैर वाले जानवर और 4 लाख भूतप्रेत, पिशाच, डाकनी-शाकिनी से बचना है, तो भजन में तालियां लगनी चाहिए। उनके भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाने के दौरान पंडाल में उपस्थित भक्तजन झूम उठे। कृष्ण का रूप धारण किए छोटे-छोटे बच्चों को श्रद्धालु अपनी गोदी में लेकर लाड़-प्यार करने लगे।