पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर बेची जा रही शराब महिलाओं ने पकड़ी

गणतंत्र दिवस पर बेची जा रही शराब महिलाओं ने पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बागबाहरा
छग सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी के दावे किस तरह से खोखले साबित हो रहे हैं बावजूद आज भी गांव के गांव अवैध शराब के शिंकजे में बुरी तरह से जकड़े हुए हैं इसका ताजा उदाहरण ग्राम पंचायत कसहीबाहरा में प्रत्यक्ष देखने को मिला। शासन द्वारा गणतंत्र दिवस को शराब बिक्री शुष्क दिवस घोषित किए जाने के बावजूद ग्राम पंचायत कसहीबाहरा गांव से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल के पास गड्ढे में छिपाया गया ४२ पौवा देशी शराब गांव की महिलाओं द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही भविष्य में आसपास शराब बिक्री में बंदिश का प्रयास जारी रखने का संकेत भी महिला समूह द्वारा दिया गया है।
ग्राम पंचायत कसहीबाहरा के आश्रित ग्राम मौलीमुड़ा एवं नवाडीह गांव के नागरिक अपने ग्राम पंचायत के आसपास शराब बिक्री से परेशान होकर कई बार पुलिस से शराबबंदी हेतु निवेदन कर चुके थे, परंतु पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शराब बिक्री दिनोंदिन तेजी से बढ़ती जा रही थी।
आलम यह कि बड़ों के साथ-साथ युवा वर्ग भी शराब के आगोश में जकड़ते जा रहे हैं। जिसके चलते पंचायत की महिला सरपंच सहित महिला स्व सहायता समूह व घरेलू महिलाओं ने भी पूर्ण शराबबंदी के लिए पंचायत स्तर पर बैठकर निर्णय लिया। पंचायत के आस पास जो अवैध रूप से शराब बिक्री धड़ल्ले से जारी है जिस पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को ही आगे आकर धरपकड़ करनी पड़ेगी तभी पूर्ण शराबबंदी हो सकेगी। इसी निर्णयानुसार ग्राम पंचायत की महिलाओं ने गणतंत्र दिवस के दिन अवैध शराब बेचने वाले स्थानों की ओर रूख किया व राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक होटल के पीछे गड्ढे में छिपाया गया शराब पकड़ा।
संयोगवश इसी बीच क्षेत्रीय विधायक चुन्नीलाल भी पहुंच गए। उन्होंने अपनी गाड़ी रोक कर महिलाओं से मुलाकात की तथा संपूर्ण जानकारी हासिल कर तत्काल पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी व कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस फौरन ग्राम मौलीमुड़ा पहुंच कर महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन में हिस्सेदारी दिखाते हुए ओम ढ़ाबा की ओर रूख किया, किन्तु उक्त ढ़ाबा में शराब नहीं बल्कि शराब की खाली बोतलें ही मिली। अवैध शराब पकडऩे की कार्रवाई का पुलिस ने स्वागत किया व महिलाओं को आश्वस्त किया कि समय पडऩे पर सूचना मिलते ही पुलिस निश्चित रूप से सहयोग करेगी।



ग्राम पंचायत कसहीबाहरा गांव से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल के पास गड्ढे से ४२ पौवा देशी शराब जब्त