पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना के शिकार परिवारों को मदद

दुर्घटना के शिकार परिवारों को मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महासमुंद
कलेक्टर जनदर्शन में 76 लोगों ने अपनी विभिन्न मांग एवं समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। अपर कलेक्टर ओंकार यदु ने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इनमें बसना विकासखंड के गढफ़ुलझर निवासी मृतक महादेव बरिहा की पत्नी कांती बाई, गढफ़ुलझर के राजेंद्र पाण्डेय की पत्नी रूकमणी एवं बड़े लोरम विकासखंड पिथौरा निवासी रोहित कुमार के पिता रंकामणी भोई को एक-एक लाख का चेक सौंपा गया।
25 नवंबर 2013 में महासमुंद जिले में झलप के पास दर्रीपड़ाव में हुई सड़क दुर्घटना हुए थी। समाज कल्याण विभाग की ओर से निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो दंपत्यिों को 21-21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक जनदर्शन में प्रदाय किया गया इनमें बागबाहरा विकासखंड के टोंगोपानी के गेंदुसिंह एवं उनकी प ि- सुरेखा, बीटीआई रोड महासमुंद के लखन देवांगन एवं उनकी प ि- तुकेश्वरी को चेक प्रदाय किया इसके अलावा आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से बागबाहरा के शासकीय सेवक घासीदास के परिजनों को दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत 90 हजार रुपए का चेक प्रदाय किया गया।