पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने बच्चे से कहा, मेहनत से ही मिलती है सफलता

सांसद ने बच्चे से कहा, मेहनत से ही मिलती है सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव - कस्तूरबा विद्यालय का वार्षिकोत्सव पिछले दिनों हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मधुसूदन यादव थे। विशेष रुप से समाजसेविका रुक्मणी वाघमारे और संस्था की अध्यक्ष सरस्वती महेश्वरी मौजूद थी। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, नाटक, नृत्य व अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रभारी कंचन चौबे ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को हरेक क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। सांसद यादव ने कहा कि बच्चों को जीवन में शिक्षा पर सदैव मेहनत करनी चाहिए। मेहनत से ही सफलता मिलती है। मेहनत करने के लिए कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक प्रवीण गुप्ता, तुषार गढ़ेवाल, शुषमा वर्मा, मंजू जैन, सुनीता गुप्ता, हेमवती गुप्ता, का योगदान रहा। शिक्षिका नम्रता गोड़से ने संचालन किया।