पौने तीन करोड़ में बनेगा एनीकट
खैरागढ़ - धरमपुरा में आमनेर नदी पर पौने तीन करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का नपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भूमिपूजन किया। बीते वर्ष पिपरिया व मुसका नदी में दो एनीकट निर्माण के बाद आमनेर नदी में एनीकट निर्माण को लेकर नपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के प्रयास से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष विकेश गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष संजय ताम्रकार, वार्ड पार्षद श्रीमती शकुन रजक, जगन ठाकुर, बनवाली श्रीवास, रामाधार रजक, विरेन्द्र जैन, प्रफुल्ल ताम्रकार, लक्ष्मीचंद आहूजा, किशोर सिंह, आकेश बर्मन, संजय शर्मा, अनुज देवांगन, रूपेन्द्र रजक, सूर्यदमन सिंह, एसडीओ जल संसाधन वायके शर्मा, सीएमओ अशोक सोम, इंजी.वायपी आजमानी, एसएस पांडे, स्थल सहायक अवनिंद्र सिंह, दिलीप जैन, मोती साहू सहित बड़ी संख्या मे वार्डवासी व नागरिक उपस्थित थे।