- Hindi News
- पेंड्रीकला में रामायण स्पर्धा छह फरवरी से
पेंड्रीकला में रामायण स्पर्धा छह फरवरी से
खैरागढ़ - पेंड्रीकला में छह फरवरी से दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता शुरू होगी। संबंध में आयोजन समिति के अमृतलाल साहू ने बताया कि रामायण स्पर्धा के शुभारंभ, 7 फरवरी को समापन समारोह के बाद तीसरे दिन 8 फरवरी को गांव में मेला मड़ई होगा। वहीं रात को अंचल के प्रसिद्ध करमतरा के लोकदल द्वारा रंगारंग छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साहू ने उक्त स्पर्धा में भाग लेने आवश्यक रूप से पंजीयन कराने सहित अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।