- Hindi News
- कैंप में छात्रों का रक्त समूह जाना, उन्हें सलाह भी दी
कैंप में छात्रों का रक्त समूह जाना, उन्हें सलाह भी दी
खैरागढ़ - रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में रक्त समूह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य आईआर सोनवानी के अध्यक्षता में आयोजित हुए शिविर में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को रक्त समूह की जांच के महत्ता की जानकारी दी गई। प्राचार्य सोनवानी ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्यगत जानकारी देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को स्वप्रेरित होकर रक्त समूह की जांच करानी चाहिए ताकि उन्हें अपने रक्त समूह की जानकारी मिले व समय पर जरूरतमंदों को रक्तदान कर उनकी जिंदगी बचाने में मददगार बन सकें।
शिविर में शासकीय चिकित्सालय के संजय कुमार नायक व दिनेश कुमार सिंहा ने छात्र-छात्राओं के रक्त समूहों की जांच की। इस अवसर पर डॉ.आरपी राय, स्मृति सोनी, जेके वैष्णव, राकेश शर्मा, संजय मिश्रा, तृप्ति राजपूत, स्मृति जैन, डोमार सिंह, शिल्पी यादव, डॉ.मंजू शर्मा सहित स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।