- Hindi News
- मनरेगा कार्यों की देखरेख के लिए बनाई गई समिति
मनरेगा कार्यों की देखरेख के लिए बनाई गई समिति
खैरागढ़ - मुढ़ीपार के ग्राम पंचायत भवन में सचिव अजर दास साहू, सरपंच नरोत्तम सिन्हा एवं रोजगार सहायिका सीमा निर्मलकर ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों के संपादन के लिए मेट व निगरानी समिति नियुक्त किया है। इसमें मेट महेश सिन्हा, भीषम, दिलीप सेन, नेहरू साहू, कमलेश साहू, पुष्पा बाई सिन्हा, सुलेखा निर्मलकर, भागवत साहू, भीषम पटेल, युगलकिशोर सिन्हा, दिनेश, उत्तम पटेल, नीलकुमार यादव, तिलक सिन्हा, हेमिन साहू, प्रदीप सेन, चुम्मन पाल, अनिता, देवेन्द्र सिन्हा, तारिका यादव, नकुल सिन्हा, अनिल भांडेकर एवं दुर्गा प्रसाद को नियुक्त किया गया है। मनरेगा के कार्यों के लिये निगरानी समिति के लिये हरिराम साहू, मधुसूदन साहू, इंद्रौतिन गोड़, सहस राम, द्रोपती बाई, शिवलाल एवं सीता बाई को नियुक्त किया गया है।