पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी न हुईं तो लाफार्ज संयंत्र बंद करा दूंगा: बैस

मांगें पूरी न हुईं तो लाफार्ज संयंत्र बंद करा दूंगा: बैस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार - 26 जनवरी की दोपहर सांसद रमेश बैस ने कलेक्टर कार्यालय में लाफार्ज सीमेंट संयंत्र के खिलाफ पिछले डेढ़ माह से धरने पर बैठे किसानों, प्रशासन तथा सीमेंट संयंत्र के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सांसद किसानों की मांगों के लिए संयंत्र के खिलाफ आक्रामक रहे। उन्होंने लाफार्ज सीमेंट संयंत्र और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों के पूरा होने के पहले लाफार्ज ने ट्रैक का काम प्रारंभ किया तो वे स्वयं आंदोलन करेंगे और लाफार्ज संयंत्र को भी बंद करा देंगे।
उन्होंने कहा कि प्लांट चले कि नहीं चले मुझे इसकी चिंता नहीं है, जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती लाफार्ज सीमेंट संयंत्र द्वारा रेलवे ट्रैक का कार्य नहीं कराया जाएगा। लाफार्ज सीमेंट संयंत्र के खिलाफ पिछले डेढ़ माह से धरने पर बैठे लगभग 150 किसानों, प्रशासन, लाफार्ज सीमेंट संयंत्र तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रविवार को बैठक में किसानों का रमेश बैस ने पक्ष लिया।


कहा कि सीएसआईडीसी के नियमों के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में जो प्लांट लगता है उसके लिए जमीन का अधिग्रहण शासन नहीं कर सकता परंतु लाफार्ज सीमेंट संयंत्र के
मामले में इन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। शेष पेज १९ पर
उन्होंने कहा कि लाफार्ज सीमेंट संयंत्र न तो स्थानीय लोगों को नौकरी देता है और न ही ग्रामीण विकास के कार्य कराता है। जमीन बेचने वाले किसानों को नौकरी नहीं देना पड़े इसलिए दलालों के माध्यम से जमीन खरीदकर प्लांट अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता ।
किसानों की मांगो का समर्थन कर रहे जिला पंचायत सदस्य मुरारी मिश्रा ने श्री बैस को बताया कि दलालों के माध्यम से कंपनी ने जमीन खरीदी जिसके लिए किसानों को पहले प्रलोभन दिया गया, बाद में किसानों को डराया-धमकाया भी गया । कई किसानों के फोटो के स्थान पर दूसरे लोगों की फोटो लगाकर रजिस्ट्री कराई गई है इसके लिए संयंत्र के अधिकारियों के खिलाफ आदिवासी अत्याचार अधिनियम के तहत कार्यवाही तथा एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। बैठक में कलेक्टर राजेश सुकुमार टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर डा संतोष देवांगन, एसडीएम सौमिल रंजन चौबे, तहसीलदार अजय उरांव, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदकुमार साहू, जनपद सदस्य सुनीता वर्मा, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता धनेश्वरी सेन, सांसद प्रतिनिधि संतोष नायक, सुनील मिश्रा, लाफार्ज सीमेंट संयंत्र से जी पी सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान परिवार उपस्थित थे।