पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन का चावल नहीं मिल रहा, चौबेबांधा तक सड़क बनाने की मांग

राशन का चावल नहीं मिल रहा, चौबेबांधा तक सड़क बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजिम
राजिम कुंभ मेला की तैयारी बैठक में विभाग के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नागरिकों से सुझाव मांगे। इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडि़क ने कहा कि यहां गरीबों को राशन का चावल नहीं मिल पाया है और सामने मेला है। भीड़ को नियंत्रित करने पैरी नदी तट किनारे से रावणभाटा होते हुए चौबेबांधा की ओर सड़क बनाई जानी चाहिए।
पं. अर्जुन प्रसाद तिवारी ने कहा कि संगम नदी में एनीकट बनने के बाद भी नदी सूखी है, बूंद भर पानी नहीं है जबकि प्रदेश भर के लोग बड़ी संख्या में यहां अस्थि विसर्जन,स्नान, दान व तर्पण के लिए आते हैं। पं. ब्रम्हदत्त शास्त्री ने कहा कि लोमश ऋषि आश्रम के पास एक झरना बनाया जाना चाहिए, गोमुख बनाकर उसके मुख से निरंतर जल गिरता रहे, ऐसा दृश्य बनाए जाना चाहिए, जो पर्यटकों को लुभाएगा।
लाला साहू ने कहा कि राजिम कुंभ का माहौल और लाइटिंग केवल नदी क्षेत्र में ही रहता है, राजिम शहर की बस्तियों में भी लाइट एवं भव्य गेट बनाया जाना चाहिए। बिंद्रानवागढ़ के विधायक गोवर्धन मांझी ने कहा कि मैनपुर और देवभोग ओडिशा बार्डर तक राजिम कुंभ का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक अमितेष शुक्ल ने कहा कि राजिम के लोगों को महत्व नहीं मिलता है, राजिम धार्मिक नगरी में कम से कम पंद्रह दिन मेले तक शराब की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। भुरू ठाकुर ने कहा कि शिवरात्रि को रात से ही लाइट को निकाल दिया जाता है,जिससे चहुं ओर अंधकार हो जाता है। इसे कम से कम तीन दिन तक लगे रहने देना चाहिए। शेष पेज १९ पर
बसंत दुबे ने कहा कि लोमश ऋषि आश्रम के पास तिरेपन एकड़ जमीन है, जिस पर मेला का आयोजन किया जा सकता है। चूंकि वर्तमान में मेला का आयोजन नदी की रेत पर होता है, जिससे अनेक दिक्कत होती है। विकास तिवारी ने कहा कि पैरी नदी के तट पर स्थित घटोरिया मंदिर जीर्णशीर्ण हो गया है, जिसके जीर्णोद्धार की जरूरत है।
बैठक में बृजमोहन अग्रवाल कृषि मंत्री, अजय चंद्राकर पर्यटन मंत्री, सांसद चंदूलाल साहू, विधायक संतोष उपाध्याय, अशोक बजाज, कमिश्नर बीएल तिवारी, गरियाबंद. रायपुर, धमतरी तीनों जिले के कलेक्टर, एसपी सहित राजिम व नवापारा के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।