दो नक्सली गिरफ्तार
कांकेर - सिकसोड़ से बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सली गश्त के लिए ग्राम भटनार-हुरतरई की ओर रवाना हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में नक्सली आए हुए हैं। इसके बाद गांव में दबिश देकर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 22 वर्षीय सोमनाथ गावड़े पिता चमरा राम निवासी बैहासाल्हेभाट व 21 वर्षीय टुन्नू उर्फ भुनेश्वर पिता सुरेंद्र निवासी ममतासाल्हेभाट को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कोयलीबेड़ा थाना में विभिन्न मामले दर्ज हैं।