पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे निबंध लिखने वालों को होरा ने किया पुरस्कृत

अच्छे निबंध लिखने वालों को होरा ने किया पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा ने पुरस्कृत किया।
उन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया। मिली जानकारी के अनुसार कालेज स्तर पर भानुप्रतापदेव शासकीय महाविद्यालय कांकेर के शाहना शेख प्रथम, ऋचा ठाकुर द्वितीय और कविता ठाकुर तृतीय स्थान रही। जबकि शासकीय महर्षि वाल्मिकी महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के पुरुषोत्तम निषाद प्रथम, मयंक सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल स्तर पर महर्षि दयानंद आंग्लवैदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दीपक वर्मा प्रथम, ओम प्रकाश जैन द्वितीय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लिलेसती प्रथम व रीना द्वितीय रही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल की बसंती पुराने प्रथम, सुलोचना मरकाम द्वितीय व लता निषाद तृतीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरर की मंजूषा कुंजाम प्रथम, विनिता कोरेटी द्वितीय और प्रियंका राना तृतीय रही। जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा के रविशंकर कुमार प्रथम, हेमा द्वितीय व रामप्यारी तृतीय रही।

, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़ की अनामिका सिन्हा प्रथम, उमेश कुमार उसेंडी द्वितीय, अनिशा चोपड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी हायर सेकेंड्री स्तर पर महर्षि दयानंद आंग्लवैदिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर की ममता यादव प्रथम, लीना यादव द्वितीय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर की कामिनी प्रथम, रिया द्वितीय व खेमलता तृतीय रही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल की कविता टेकाम प्रथम, विनिता बघेल द्वितीय, पार्वती तृतीय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रेशमा तेता प्रथम, पायल दुबे द्वितीय, काजल शर्मा तृतीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरर की मोनिका प्रथम, विवेकानंद द्वितीय, उर्वशी दर्रो तृतीय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा के रामनारायण कुमार प्रथम, तुलेश्वरी द्वितीय, भूपेश कुमार तृतीय और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़ की त्रिवेणी नाग प्रथम, नीलम मालेकर द्वितीय और रूचि देहारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।