31 को कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - बलौदाबाजार
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक जनकराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में 31 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार होने वाले छत्तीसगढ़ स्तरीय धरना प्रदर्शन व आर्थिक नाकेबंदी के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय पाठक ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार हमेशा वादाखिलाफी करती है। विगत चुनाव में किसानों को 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत व तीन सौ रुपए बोनस देने की बात कही गई थी लेकिन चुनाव में सत्ता प्राप्त करने के बाद उन वादों को भाजपा सरकार भूल जाती है।
सोसायटी में धान की अस्त-व्यस्त खरीदी व परिवहन व्यवस्था के साथ अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन व आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आम जनता की समस्याओं तथा राज्य सरकार को उनके वायदों की याद दिलाने के लिए 31 जनवरी को जिले में दो स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सिमगा तथा भाटापारा तहसील के लिए लिमतरा चौक तथा पलारी, बलौदाबाजार, कसडोल तथा बिलाईगढ़ तहसील के लिए बलौदा बाजार के अंबेडकर चौक पर सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही भी नहीं होने दी जाएगी। श्री पाठक ने स्थानीय मुद्दों के लिए भी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाले दिनों में लगातार आंदोलन करने की बात भी कही। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व विधायक डा शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, प्रदेश सचिव रमेश यदु, विचार विभाग के प्रमुख सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, पूर्व सांसद पीआर खूंटे, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राम खिलावन जायसवाल, बलौदा बाजार नगर पालिका उपाध्यक्ष शेष पेज १९ पर
गंभीर सिंह ठाकुर, पलारी नगर पालिका उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद शर्मा, संजय शर्मा, कुबेर यदु, अयाज अहमद फारूखी, सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।