पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान प्रशिक्षण केंद्र खोलने सौंपा ज्ञापन

किसान प्रशिक्षण केंद्र खोलने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिम - कृषि फार्म पोखरा की गिनती प्रदेश के बड़े कृषि फार्म में होती है। यहां पर किसान प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य राधेश्याम बंजारे ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को राजिम प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा। श्री अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को कृषि क्षेत्र में नई नई तकनीकों की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाए तो पहले से भी उन्नत किस्म की खेती करने का उत्साह बढ़ेगा। इसके साथ ही धान का उत्पादन भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि परसदा शाखा नहर के अंतर्गत 15 गांवों 5670 हैक्टेयर भूमि में सिंचाई होती है। शेष पेज १९ पर
इस नहर के जीर्ण शीर्ण हो जाने के कारण किसानों को अपनी फसल की सिंचाई के लिए हर साल जद्दोजहद करनी पड़ती है। इस नहर की सीसी लाइनिंग करने की जरूरत है। उन्होंने स्थिति के अवगत कराते हुए कहा कि कुम्ही माइनर में चैनल 60 से82 तक सीसी कार्य की मांग की है साथ ही परसदा वितरक शाखा नहर सर्विस बैक के मजबूतीकरण, कसेरुडीह माइनर में सीसी कार्य, पीपरछेड़ी बांध के निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांगी है। श्री बंजारे अपने ज्ञापन में पैरी नदी के किनारे बसे ग्राम तर्रा, कुरुसकेरा में तटबंध निर्माण की मांग श्री अग्रवाल से की है।