पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 नेत्र रोगियों की जांच

400 नेत्र रोगियों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नवापारा-राजिम
जैन महावीर इंटरनेशनल की स्थानीय दमयंती शाखा की महिला सदस्यों ने सप्ताहभर के सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों के दूसरे दिन मंगलवार को स्थानीय शासकीय अस्पताल के परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों की नि:शुल्क कराई। जांच व इलाज के दौरान 400 अधिक नेत्र रोगियों की बीमारियों का परीक्षण, जांच एवं उपचार के बाद 200 लोगों को चश्मा वितरीत किया। इस अवसर पर 50 मोतियासिे बंद के मरीज चिन्हित किए गए जिनका संगठन द्वारा 12 फरवरी को रायपुर में नि:शुल्क आपरेशन करवाया जाएगा।
स्थानीय दमयंती शाखा की अध्यक्ष अंजू पारख, उपाध्यक्ष सोनल बोथरा, मंजू झाबक, शीतल पारख, जूली पारख, राजकुमार चौराडिय़ा, रश्मि पारख, जयश्री पारख, आशा केला, आभा बंगानी एवं रजनी अग्रवाल आदि के संयुक्त प्रयास से संपन्न आयोजन में लोगों की मुक्तकंठ से सराहना बटोरी। नेत्र परीक्षण के अलावा सिकलिंग, बवासीर, माइग्रेन एवं मानसिक रोगियों का भी परीक्षण किया गया। पूरे दिन चले इस शिविर में सभी वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन में उपस्थित विधायकद्वय धनेंद्र साहू एवं संतोष उपाध्याय ने महिलाओं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजकों ने बताया कि सप्ताह में हर गुरूवार को नियमित शासकीय अस्पताल में सिकलिंग की जांच रायपुर के विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।
समारोह में संस्था के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कावडिय़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोतीलाल ओस्तवाल, झगन पटेल, मोतीलाल झाबक, प्रहलाद अग्रवाल, संतोष झाबक, पारस पारख के अलावा नगर के लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. दिलीप शाह, शास. अस्पताल के डॉ. सीबी गुप्ता, पार्षद पंकज पारख आदि ने महिलाओं के इस प्रयास की प्रशंसा की।