झंडावंदन करने के बाद बांटे गए पुरस्कार
भास्कर न्यूज - कांकेर
शासकीय हाईस्कूल आतुरगांव में सरपंच परमोतिन कोरेटी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपसरपंच विनोद शोरी, पंच किशन चतुर्वेदी, जतेश कावड़े, वरिष्ठ नागरिक रामलाल कोरेटी, प्राचार्य वीपी सिंह, प्रधानाध्यापिका प्रमिला नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आखिर में शालेय खेलकूद स्पर्धा में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 100 मी दौड़ में प्रथम त्रिलोकेश्वर, द्वितीय सनत कुमार, तृतीय सचिन कुमार। 200 मी दौड़ बालक में प्रथम सुरेन्द्र कुमार, द्वितीय दीपेश कुमार एवं तृतीय उमेश कुमार रहे । लंबी कूद में प्रथम जीवन, द्वितीय चंदू, तृतीय सुजीत एवं राकेश रहे। सामूहिक खेल बालक कबड्डी में प्रथम सत्यम टीम व उपविजेता सुन्दरम टीम रही। व्हालीबाल में प्रथम सुन्दरम टीम व द्वितीय सत्यम टीम रही। व्यक्तिगत स्पर्धा बालिका वर्ग दौड़ 100 मी में प्रथम संतो एवं समीता, द्वितीय असीना व तृतीय कविता, 200 मी दौड़ में प्रथम संतो, द्वितीय लक्ष्मी, तृतीय असीना। लम्बी कूद बालिका प्रथम असीना, द्वितीय वीणा, तृतीय कौशिल्या। गोला फेंक बालिका में प्रथम दिनेश्वरी, द्विती अंजु, तृतीय सुषमा। केश सज्जा बालिका में प्रथम लोकेश्वरी, द्वितीय सरोजबाला, तृतीय अंजू।
इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सरिता, द्वितीय ज्योति कावड़े, तृतीय प्रतिभा। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऐमेश्वरी, द्वितीय वीणा व तृतीय ज्योति रही। सामूहिक खेल बालिका कबड्डी में प्रथम दुर्गावती टीम व द्वितीय लक्ष्मीबाई टीम, व्हालीबाल में दुर्गावती टीम प्रथम व द्वितीय सुनीता विलियम्स टीम रही। खो-खो बालिका वर्ग में प्रथम सुनीता विलियम्स टीम व द्वितीय दुर्गावती टीम रही। एकल नृत्य में प्रथम ज्योति व सामूहिक नृत्य में ज्योति एवं साथी, द्वितीय संजू एवं साथी, तृतीय ज्योति एवं साथी, गीत एकल में प्रथम सोनिका, भाषण में प्रथम चंदू चतुर्वेदी रहे। आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश भट्ट ने किया ।
अधिकारी इलेवन ने जीता मैच
पखांजूर - गणतंत्र दिवस पर अधिकारी कर्मचारी इलेवन व नागरिक इलेवन के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ तथा हंडी फोड़ का भी आयोजन किया गया। रोमांचक मैच में अधिकारी इलेवन ने नागरिक इलेवन को 3 रन से पराजित किया। टास अधिकारी इलेवन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 आवरों में 84 रन बनाए। नागरिक इलेवन ने जबाव में सिर्फ 81 रन बना पाई। नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजूर मायारानी सरकार ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। महिलाओं के लिए आयोजित हंडी फोड़ में प्रथम मिली सेन गुप्ता तथा द्वितीय अनिता दास रही। कुर्सी दौड़ में प्रथम मिली सेन गुप्ता तथा द्वितीय मायारानी सरकार रही।
नवमी ने सबसे अच्छी कक्षा सजाई
नरहरपुर - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नरहरपुर में प्राचार्य जेआर मरकाम ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा नवमी, द्वितीय कक्षा बारहवीं, तृतीय कक्षा दसवीं रहीं। रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा दसवीं, द्वितीय बारहवीं तथा तृतीय ग्यारहवीं की छात्राएं रही। व्हालीबाल स्पर्धा में प्रथम कक्षा दसवीं, द्वितीय कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं तृतीय स्थान पर रही।
प्रभात फेरी निकाली व नारे लगाए
पखांजूर - ग्राम पंचायत आकमेटा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरपंच पंकज विश्वास ने ध्वजारोहण किया।
सुबह छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली और देश भक्ति के नारे लगाए। ध्वजारोहण ग्राम के सरपंच पंकज विश्वास ने किया। इस अवसर पर ग्राम पटेल मोदी मंडावी से उपस्थित थे। शाला के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा देश भक्ति गीतों एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मंच संचालन रामजी राम मारगिया ने किया।
बापू को किया याद किया
दुर्गूकोंदल - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन के पास स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना की और स्वतंत्रता के लिए उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
गणतंत्र पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम
नरहरपुर - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में सुबह 7.30 बजे संस्था प्राचार्य अल्का शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय प्रांगण में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जहां स्कूली बच्चों ने गीत, भाषण, कविता, नृत्य के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों ने सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत कक्षा नवमी की छात्राओं को साइकिल वितरण किया। साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए संगी कार्ड भी प्रदान किया गया।
टैक्सी यूनियन ने किया ध्वजारोहण
नरहरपुर - टैक्सी यूनियन नरहरपुर द्वारा नया बस स्टैंड चौक में गणतंत्र दिवस की 65 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ सदस्य संग्राम कल्लो ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन संरक्षक सुरेश यादव, अध्यक्ष तेजेंद्र नायक, पवन कौशिक, बबला शोरी, बिरेंद्र साहू, फुल सिंह साहू, चैनसिंह यादव, शिवचरण मंडावी, द्वारिका सोनी, धन्नू नानवानी, पवन पटेल आदि उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के बाद बांटी साइकिलें
कांकेर - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुदेली में सरपंच मीना नेताम ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आरआर भगत ने की। कार्यक्रम में कक्षा नवमी की 35 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल प्रदाय की गई। इस अवसर पर नारायण सिंह कावड़े, नागेन्द्र सुरोजिया, मनोहर साहू, देवानंद बघेल, पीएल साहू, एमएस सलाम, एसके साहू, व्हीएल सोनी, एसपी यादव, व्हीआर नेताम, नीलिमा कुंजाम, रीता शोरी आदी उपस्थित थे। संचालन जीएस सलाम ने किया।
मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम
कांकेर - आदर्श ग्राम तारसगांव में प्रदेश अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ मोहन मंडावी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि विद्यासागर ध्रुव थे। मार्चपास्ट के बाद छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाध्यापक प्रभुराम शांडिल्य ने पुरस्कृत किया। पागेश्वर शोरी ने 10वीं कक्षा में 82 प्रतिशत अंक पाया जिसे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहत्तर राम पोया ने की। आभार प्रदर्शन सरपंच नारायण सिंह शोरी ने किया।
सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित
कोरर - ग्राम बारवी में प्रभात फेरी निकाली गई। आंगन बाडी क्र. 1 में शिवप्रसाद पटेल, क्र. 2 में बालसिंह तेता, प्रमुख चौक में राजेश यादव, उपस्वास्थ्य केन्द्र में उपसरपंच जयंती हिचामी, उचित मूल्य दुकान में चमरीन बाई, ग्राम पंचायत व विद्यालय में सरपंच अंकालू राम ने झंडारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती सायकल योजना के तहत नवमी की 15 बालिकाओं को सायकल वितरित की गई। प्रधानपाठक बीएम साहू को जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जनगणना कार्य में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रीय पदक एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। संचालन अशोक मरकाम एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य एस साहू ने किया।
बुजुर्ग महिला का किया सम्मान
कोरर - कोरर में ग्राम विकास समिति सदस्यों ने नगर के मुख्य चौक में ध्वजारोहण किया। इंदुमति ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। ग्राम की बुजुर्ग महिला का सम्मान श्रीफल और पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इस अवसर पर सर्वेश चौहान, हनीफ भाई, राजकुमार राठी, संतोष पांडेय, मिलाप चोपड़ा, कृष्णा शुक्ला, आसिफ शेख, युसुफ शेख, अवित दत्ता, ओमाराम चौहान, अनुपसिंह राठौर आदि मौजूद थे।
स्कूली बच्चों ने दीं कई प्रस्तुतियां
दुधावा - क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम हायर सेकेंड्री स्कूल मैदान में किया गया। दुधावा में सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। टैक्सी यूनियन, पशु औषधालय, वनोपज समिति लैम्पस, मत्स्य विभाग, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, गांधी विद्यामंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्कूलों के बच्चों ने बारी बारी से कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कई जगहों पर शान से फहराया तिरंगा
धनेलीकन्हार - ग्राम पटेल सियाराम औरसा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सरपंच बिरेंद्र मारगीया, उपसरपंच कविता साहू, भूतपूर्व सरपंच दुकालराम औरसा, कनेसींग कोमरा आदि उपस्थित थे। पशु औषधालय में ध्वजा रोहण उपासु पोटाई ने किया। इस अवसर पर डा बिथीका उइके, मयाराम नेताम, बसंती, नकछेडिन बाई विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। प्राथमिक शाला धनेलीकन्हार में ध्वाजारोहण उपसरपंच कविता साहू ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वाजारोहण व्यास साहू ने किया। ग्राम पंचायत धनेलीकन्हार में ध्वाजारोहण वरिष्ठ नागरिक केशु राम साहू ने किया। सेंट्रल बैंक में ध्वजारोहण सरपंच बिरेन्द्र मारगिया ने किया। मुख्य कार्यक्रम हाईस्कूल में आयोजित हुआ जहां ध्वजारोहण प्राचार्य ममता गोस्वामी ने किया। सभी जगह के कार्यक्रम में काफी भीड़ रही।
प्रभात फेरी निकाली, गीत गाए
भानुप्रतापपुर - दमकसा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरपंच तोरण दुग्गा ने ध्वाजारोहण किया। इसके पश्चात बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। छात्र- छात्राओं ने गीत, नाटक, भाषण भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अश्वनी गावड़े, संतोष दुग्गा, बृजलाल दुग्गा, सरोज बाई यादव, शाला प्राचार्य गणेश राम मंडावी, रामभरोस
उसेंडी आदि उपस्थित थे। ग्राम चिचगांव में ध्वजारोहण पश्चात छात्र- छात्राओं ने सामूहिक व एकल नृत्य, देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया। पुरस्कार ग्राम सरपंच जवाहर उसारे, उपसरपंच हरेश चक्रधारी ने दिया।
धनेलीकन्हार। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान गाते बच्चे।