पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल, जंगल, जमीन की मांग को लेकर रैली

जल, जंगल, जमीन की मांग को लेकर रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गरियाबंद
एकता परिषद के बैनर तले जल, जंगल और जमीन की मांग को लेकर पदयात्रा के समापन पर मंगलवार को रैली निकली। जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के दौरान सैकड़ों लोग अचानक कलेक्टोरेट के सामने राज्यमार्ग पर नारे लगाते हुए बैठ गए।
लगभग आधे घंटे तक लोग सड़कों पर ही बैठे रहे। प्रशासन को जब इसकी खबर लगी खबर लगी तो अधिकारी सक्रिय हुए। प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेने के बाद लोग सड़क से हटे। एसडीएम एसके गुप्ता को एकता परिषद ने ज्ञापन सौंपा। रैली के अलावा गांधी मैदान में सभा भी आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि इस दौरान सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी, प्रदर्शनकारी बाकायदा सड़क के दोनों छोर पर बैठकर मांगों के संबंध में नारे लगा रहे थे।
वाहनों को सड़क किनारे से होकर गुजरना पड़ रहा था। सभा को परिषद के रनसिंग परमार, मीना वर्मा, सीताराम सोनवानी, अरूण भाई, मो. खान ने संबोधित किया। परिषद ने वन अधिकार कानून के तहत व्यक्तिगत व सामुदायिक दावा की मांग को लेकर 23 से 27 जनवरी तक पदयात्रा की। इस दौरान लगभग 20 गांवों मे जाकर लोगों की समस्याओं से परिषद के लोग रूबरू परिषद हुए।