पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रशासन के भवन की नींव खुदाई शुरू

जिला प्रशासन के भवन की नींव खुदाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद - आखिरकार दो साल बाद जिला प्रशासन के भवन का कार्य शुरू हो गया है। पिछले दिनों ले आउट के कार्य होने के बाद अब इसके नींव की खुदाई शुरू हो गई है। 16 माह में 12 करोड़ की लागत से जिला कार्यालय का भवन बनेगा। जिला बनने के दो साल बाद भी कलोक्टोरेट भवन नहीं बन पाया है तथा आज भी कालेज के भवन में जिला कार्यालय संचालित हो रहा है जबकि कालेज को खुद का भवन होते हुए भी स्कूल भवन में लगाया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भास्कर लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। बताना जरूरी है कि भवन का टेंडर होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया था। खबर का प्रकाशन रंग लाया और आखिर ठेकेदार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।